Bigg Boss 20: उदिति सिंह का एविक्शन टला; सलमान खान ने घरवालों के साथ की मस्ती

Bigg Boss 20: पहले हफ्ते उदिति सिंह का एविक्शन नहीं हुआ, लेकिन उनकी एक लाइफलाइन खत्म हो गई। वहीं सलमान खान ने वीकेंड का वार में घरवालों के साथ जमकर मस्ती की।

BRICS समिट 2026 के दौरान भारत और चीन के रिश्तों को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। करीब 7 साल बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे की नीतियों का समर्थन करते हुए आपसी भरोसा बढ़ाने पर जोर दिया।

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में पहला वीकएंड का वार काफी दिलचस्प रहा। पहले ही हफ्ते घर के चार सदस्यों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा था। इनमें अरिश्फा खान, कनिका मान, लव गिल और उदिति सिंह का नाम शामिल था। दर्शकों के वोट के आधार पर उदिति सिंह को सबसे कम वोट मिले, जिसके बाद उनके एविक्शन की स्थिति बन गई। हालांकि, इस बार 'बिग बॉस 20' के खास ट्विस्ट ने पूरा मामला बदल दिया और उदिति को एक और मौका मिल गया।

उदिति सिंह को मिले सबसे कम वोट

वीकएंड का वार में सलमान खान ने घरवालों से बातचीत की और पहले हफ्ते के नॉमिनेशन का नतीजा बताया। उन्होंने जानकारी दी कि नॉमिनेट किए गए सदस्यों में उदिति सिंह को सबसे कम वोट मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। लेकिन 'बिग बॉस 20' के इस सीजन में शुरुआत से ही एक खास नियम लागू किया गया है। सलमान खान ने उदिति को बताया कि इस बार घर के सभी सदस्यों को दो-दो लाइफलाइन दी गई हैं। सबसे कम वोट मिलने के बाद उदिति की एक लाइफलाइन खत्म हो गई, लेकिन उनकी दूसरी लाइफलाइन अभी बाकी है।

इस वजह से उदिति फिलहाल घर से बाहर नहीं हुईं और उन्हें शो में बने रहने का मौका मिल गया। हालांकि, उनके लिए आगे की राह आसान नहीं होगी। अगर भविष्य में वह दोबारा नॉमिनेट होती हैं और उस समय भी उन्हें सबसे कम वोट मिलते हैं, तो उन्हें शो से बाहर होना पड़ सकता है।

सलमान खान ने माही और यंग की खोली 'कंपनी'

वीकएंड का वार में सिर्फ नॉमिनेशन और एविक्शन की चर्चा नहीं हुई। सलमान खान ने घर के सदस्यों के साथ कई मजेदार गेम्स भी खेले। इस दौरान माही विज और यंग डीएसए भी चर्चा में रहे। सलमान ने दोनों से उनके बनाए गए कथित 'मैरिज ब्यूरो' को लेकर मजाक किया। उन्होंने दोनों से पूछा कि अगर उन्हें घर में किसी की जोड़ी बनानी हो तो वह किन दो सदस्यों को साथ देखना चाहेंगे। माही और यंग ने कनिका मान और गुल्लू का नाम चुना।

इसके बाद सलमान खान ने कनिका और गुल्लू को स्टेज पर बुलाया। दोनों ने 'इश्क वाला लव' गाने पर रोमांटिक डांस किया। उनके डांस और केमिस्ट्री ने शो का माहौल हल्का-फुल्का बना दिया और घरवालों के साथ दर्शकों ने भी इस पल का आनंद लिया।

रोहेद खान ने लव गिल को चुना

शो के दौरान रोहेद खान से भी एक मजेदार सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि घर में उन्हें किस लड़की की जोड़ी पसंद है। इससे पहले घर के कुछ सदस्य रोहेद का नाम आम्रपाली के साथ जोड़ रहे थे। हालांकि, जब रोहेद को अपनी पसंद बताने का मौका मिला तो उन्होंने लव गिल का नाम लिया। इसके बाद दोनों को एक छोटा सा टास्क भी दिया गया। इस दौरान घर के सदस्यों ने जमकर मस्ती की और रोहेद की पसंद को लेकर चर्चा भी हुई।

वीकएंड का वार में कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिला। सलमान खान ने माही विज और आम्रपाली से कनिका मान की मिमिक्री करने के लिए कहा। दोनों ने कनिका के अंदाज को कॉपी करने की कोशिश की, जिसे देखकर सलमान खान के साथ-साथ घर के बाकी सदस्य भी खूब हंसे। इसके बाद सलमान ने घरवालों से पूछा कि कितने लोग कनिका मान को अपना मजबूत प्रतियोगी मानते हैं। इस सवाल पर कई सदस्यों ने हाथ उठाया। इससे यह संकेत मिला कि घर में कनिका को एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a comment