Bigg Boss 18: सुर्खियों में छाई ईशा कोप्पिकर ने किया खुलासा, रियलिटी शो बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी या नहीं? आइए जानते हैं

Bigg Boss 18: सुर्खियों में छाई ईशा कोप्पिकर ने किया खुलासा, रियलिटी शो बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी या नहीं? आइए जानते हैं
Last Updated: 18 अगस्त 2024

बिग बॉस 18 शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में छा गया है। अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा, यह भी जानकारी मिली थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर भी इस शो में शामिल हो सकती हैं, लेकिन अब उन्होंने स्वयं इस विषय में जानकारी साझा की है।

New Delhi: बिग बॉस 18 शुरुआत से पहले ही चर्चाओं में बना हुआ है। सलमान खान के इस शो के प्रीमियर में अब कुछ ही महीने बचे हैं। इस बीच, फैंस इसका बेसब्री से इंतजार (Wait) कर रहे हैं और शो से जुड़े नए अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं। अभी तक कई मशहूर हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं, जो इस शो में शामिल हो सकते है।

वहीं, कुछ सेलेब्स ने इस विवादित शो को ठुकरा भी दिया है। हालांकि, निर्माता अभी तक किसी का नाम पुष्टि नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा, काफी समय से यह चर्चाएं चल रही थीं कि बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। अब खुद उन्होंने अपने फैंस को इसकी सच्चाई से अवगत कराया है।

ईशा कोप्पिकर ने कराया दर्शकों को अवगत

ईशा कोप्पिकर अपनी निजी और पेशेवर ज़िंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसी अफवाहें फैल रही थीं कि वो एक विवादित रियलिटी शो (Reality Show) में हिस्सा लेने वाली हैं, ताकि अपनी निजी ज़िंदगी और करियर को पटरी पर ला सकें। इन अफवाहों के चलते यह भी कहा जा रहा था कि उन्होंने इस शो को स्वीकार कर लिया है। एक्ट्रेस ने खुद इन सभी खबरों पर रोक लगा दि है और सच्चाई से भी सभी को अवगत कराया है।

समाचार को बताया फर्जी

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) और एक्स पर कई समाचारों के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जिसमें उनकी बिग बॉस 18 में भाग लेने की चर्चा हो रही है। इन सभी पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसे फर्जी समाचार बताया है। ऐसे में अब यह स्पष्ट हो गया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं।

ये दो कंटेस्टेंट भी आएंगे या नहीं

अदनान शेख और तहलका की पत्नी दीपिका आर्या के भी शो में कंटेस्टेंट (Contestant) के रूप में शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक दोनों की मेकर्स के साथ बातचीत चल रही है। फिलहाल, ये अभी तक तय नहीं है कि वे शो में शामिल होंगे या नहीं। आने वाले समय में ही यह स्पष्ट होगा कि ये दोनों सितारे शो में अपने हुनर दिखाने के लिए तैयार होंगे या नहीं।

 

 

 

Leave a comment
 

Latest News