अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी और प्री वेडिंग में नहीं नज़र आये विराट - अनुष्का, लंदन में कृष्ण दास जी के कीर्तन में आये नजर

अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी और प्री वेडिंग में नहीं नज़र आये विराट - अनुष्का, लंदन में कृष्ण दास जी के कीर्तन में आये नजर
Last Updated: 15 जुलाई 2024

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक, मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में संपन्न हुई। इस भव्य समारोह में देश और दुनिया के कई नामी सितारों और खेल जगत के मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। देश के राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड के सितारे और खेल जगत के दिग्गज इस आयोजन में पहुंचे। हालांकि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस शादी में शामिल नहीं हुए। जियो वर्ल्ड सेंटर में महेंद्र सिंह धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर जैसे कई दिग्गज मौजूद थे, लेकिन अनुष्का और विराट की अनुपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कृष्ण दास के कीर्तन में

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, इन दिनों लंदन में अपने समय का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में दोनों को लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में देखा गया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। साझा किए गए क्लिप्स में दोनों को एक साथ बैठे देखा जा सकता है। कोहली और अनुष्का पिछले साल भी कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए थे।

Leave a comment
 

Latest Columbus News