Columbus

अरविंद केजरीवाल पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

अरविंद केजरीवाल पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अंतिम अपडेट: 28-03-2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव में करारी हार के बाद अब केजरीवाल और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की हैं।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम के कथित उल्लंघन को लेकर FIR दर्ज की है। मामला साल 2019 का है, जब दिल्ली के द्वारका इलाके में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए थे। आरोप है कि इन होर्डिंग्स के लिए सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया गया।

दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर राउज एवेन्यू कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि केजरीवाल और अन्य के खिलाफ सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की हैं।

क्या है पूरा मामला?

साल 2019 में द्वारका में आम आदमी पार्टी द्वारा बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए थे। आरोप है कि इन होर्डिंग्स के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल किया गया, जो कि सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम का उल्लंघन है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस बीच, किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष रूप से हमला बोला हैं। 

शुक्रवार को मुक्तसर साहिब जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर किसानों को शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाने का समझौता किया है। पंढेर ने कहा कि दिल्ली के 'अहमद शाह अब्दाली' और पंजाब के 'जकारिया खान' मिलकर किसानों के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a comment