CM Himanta: असम में कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार, जयराम रमेश के सवालों पर सीएम हिमंत का जवाब, जानिए क्या कहा?

CM Himanta: असम में कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार, जयराम रमेश के सवालों पर सीएम हिमंत का जवाब, जानिए क्या कहा?
अंतिम अपडेट: 7 घंटा पहले

असम में कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट पर गिरफ्तारी के बाद सियासी बवाल मच गया। जयराम रमेश ने सीएम हिमंत से सवाल किए, जिनका उन्होंने जवाब दिया।

CM Himanta: असम में कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जबकि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपना पक्ष रखते हुए बड़ा बयान दिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट के कारण हुई गिरफ्तारी

कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने एक पूर्व मुख्यमंत्री और दो मौजूदा बीजेपी विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई और गुवाहाटी पुलिस की सहायता से लखीमपुर पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस ने बताया ‘बर्बरता से भी बदतर’

रीतम सिंह की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने इस कार्रवाई को असहमति की आवाज दबाने की कोशिश बताया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, "बिल्कुल उचित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मेरे युवा सहयोगी रीतम सिंह की गिरफ्तारी अत्याचारी मुख्यमंत्री से भी बदतर है।"

क्या है पूरा मामला?

2021 में असम के धेमाजी जिले में एक बलात्कार मामले में तीन लोगों को दोषी ठहराए जाने की खबर सामने आई थी। इस पर रीतम सिंह ने एक पोस्ट करते हुए सवाल उठाया था। उनके इस पोस्ट के बाद बीजेपी विधायक मनाब डेका की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार

कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "यह मामला एक दलित महिला के जातिगत अपमान से जुड़ा है। अगर आप एक दलित महिला के पति को बलात्कारी कहने को 'बिल्कुल उचित सोशल मीडिया पोस्ट' मानते हैं, तो यह कांग्रेस की गिरती सोच को दिखाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अभी बड़े खुलासे होने बाकी हैं। सितंबर तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आईएसआई और पाकिस्तान के साथ सांठगांठ का पर्दाफाश भी हो जाएगा।"

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का बड़ा आरोप

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पार्टी प्रवक्ता की गिरफ्तारी बिना किसी वारंट या नोटिस के की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर थे, उसी दिन यह गिरफ्तारी हुई, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं।

गोगोई ने कहा, "जब मैं उनके घर पहुंचा, तो देखा कि पुलिस ने उन्हें बेरहमी से घसीटा और मुझसे बात करने तक की इजाजत नहीं दी गई। बार-बार कहने के बावजूद मेरी बात नहीं सुनी गई।"

Leave a comment