Columbus

Explainer: मेहुल चोकसी गिरफ्तार, 13,850 करोड़ PNB Scam में अब तक की पूरी Timeline

Explainer: मेहुल चोकसी गिरफ्तार, 13,850 करोड़ PNB Scam में अब तक की पूरी Timeline
अंतिम अपडेट: 1 दिन पहले

PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 13,850 करोड़ की ठगी में नामजद चोकसी कौन है, क्या था उसका कारोबार और कैसे रचा गया ये घोटाला? जानें पूरी कहानी।

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB Scam) में 13,850 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को आखिरकार सात साल बाद Belgium पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Central Bureau of Investigation (CBI) की अपील पर Belgium authorities ने यह एक्शन लिया है। चोकसी अब जेल में है और भारत सरकार के प्रत्यर्पण प्रयासों को नई ताकत मिल गई है।

कौन है Mehul Choksi?

मेहुल चोकसी भारत के प्रमुख हीरा कारोबारी और Gitanjali Gems का मालिक रहा है। उसकी कंपनी के दुनियाभर में कई शोरूम थे। एक इंटरव्यू में चोकसी ने बताया था कि भारत छोड़ते समय उसके पास ₹20,000 करोड़ की Net Worth थी। परन्तु ED और CBI ने उसकी अधिकतर संपत्तियां जब्त कर ली हैं।

कैसे अंजाम दिया गया PNB घोटाला?

चोकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी ने PNB अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी LoU (Letters of Undertaking) के जरिए विदेशों से लोन लिए। इन लोन की भरपाई न करते हुए दोनों देश छोड़कर फरार हो गए। घोटाले का पर्दाफाश होते ही जनवरी 2018 में मेहुल चोकसी ने Antigua-Barbuda की citizenship ले ली थी।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

Belgium पुलिस ने चोकसी को भारत में जारी दो Arrest Warrants के आधार पर हिरासत में लिया। पहला वारंट 23 मई 2018 और दूसरा 15 जून 2021 को जारी हुआ था। चोकसी ने अपनी पत्नी, जो Belgium की नागरिक है, की मदद से November 2023 में 'F Residency Card' प्राप्त किया था, लेकिन इसके लिए उसने Fake Documents का सहारा लिया।

भारत के लिए क्या मायने रखती है गिरफ्तारी?

यह गिरफ्तारी भारत के आर्थिक अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश देती है। चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। भारत लंबे समय से चोकसी और नीरव मोदी को कानून के कटघरे में लाने की कोशिश कर रहा है।

Leave a comment