Mumbai: घाटकोपर होर्डिंग हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन, शहर के 8 बड़े होर्डिंग को हटाने के दिए आदेश

Mumbai: घाटकोपर होर्डिंग हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन, शहर के 8 बड़े होर्डिंग को हटाने के दिए आदेश
Last Updated: 19 मई 2024

मुंबई में रेलवे के पश्चिमी रेलवे-क्षेत्राधिकार के अंदर आठ बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जो बीएमसी के नियमानुरूप नहीं है। इसलिए अब प्रशासन इन्हे हटाने के निर्देश दिए हैं।

घाटकोपर: मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा हादसे में  74 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन के बताया की अब भी लोगों को बचाने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस बीच मुंबई का जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कार्रवाई में जुट गया है। इस दौरान DDMA ने गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) आयुक्त को दादर इलाके में एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के 8 बड़े होर्डिंग्स को हटाने का निर्देश दिया।

8 होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे के पश्चिमी रेलवे-क्षेत्राधिकार के अंदर 8 बड़े होर्डिंग्स यानी 40 x 40 फीट से ज्यादा साइज के लगाए गए हैं, जो बीएमसी की नीति के अनुरूप नहीं लगाए गए हैं। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन भी चालू है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद से एक ऐसे दंपति के बारे में भी जानकारी मिली है, जो घटना के बाद से अभी तक लापता हैं। रिश्तेदारों ने बताया कि दंपति की लास्ट लोकशन घटनास्थल के पास मिली है। हालांकि अब तक कुछ सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

हादसे में 16 लोगों की मौत

दरअसल, मुंबई में 13 मई को अचानक आंधी, तूफान और भयानक बारिश हुई। धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने से घाटकोपर के छेदा नगर इलाके में लगा एक बड़ा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया और दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद सोमवार से ही मौके पर बचाव अभियान चलाया गया।

बता दें कि इस हादसे में शुरुआत में 14 लोगों की मौत हो गई और 74 घायलों को अस्पताल भेजा गया था। इसी दौरान गुरुवार सुबह तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई और 74 घायल होने की खबर मिली थी। इसके अलावा 32 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और 42 का अभी भी इलाज चल रहा है।

Leave a comment
 

Latest News