Haryana Election 2024: हरियाणा में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - 'पहले डीलर, दलाल और दामाद की सरकार चलती थी'

Haryana Election 2024: हरियाणा में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - 'पहले डीलर, दलाल और दामाद की सरकार चलती थी'
Last Updated: 8 घंटा पहले

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में लोगों से वादा किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार सत्ता में आती है, तो रेवाड़ी में देश की सबसे बड़ी सरसों तेल फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस सरकार की पिछली 10 साल की नीतियों की आलोचना की।

रेवाड़ी: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के रेवाड़ी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस पर तीखे हमले किए और कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब "डीलर, दलाल, और दामाद" की सरकार चलती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र दलालों द्वारा बांटे जाते थे, जबकि भाजपा सरकार में नियुक्ति पत्र अब डाकियों के माध्यम से सीधे युवाओं तक पहुंचाए जाते हैं।

अमित शाह ने भाजपा की अग्निवीर योजना की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी देने की दिशा में काम करेगी। इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कश्मीर में धारा 370 को फिर से लागू करने की बात करते हैं, जबकि भाजपा ने इसे हमेशा के लिए हटा दिया है, जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम था।

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रेवाड़ी में जन आर्शीवाद रैली के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सत्ता में है, राहुल गांधी धारा 370 को फिर से लागू नहीं कर पाएंगे, चाहे वह इसे कश्मीर में फिर से लागू करने की बात करें या अमेरिका में आरक्षण समाप्त करने की चर्चा करें। शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म करना संभव नहीं है, और भाजपा सरकार ने इसे और मजबूत किया हैं।

उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवारों को लेकर लोगों से अपील की कि वे केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो भाजपा के चुनाव चिन्ह 'कमल' के साथ खड़े हैं। शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में हमेशा कुछ चुनिंदा जिलों का ही विकास होता है, जबकि भाजपा का फोकस समग्र विकास पर रहता हैं।

रेवाड़ी में बनेगी देश की सबसे बड़ी सरसों के तेल की फैक्ट्री- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रेवाड़ी में जन आर्शीवाद रैली के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अहीरवाल क्षेत्र के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया है। उन्होंने यह वादा किया कि अगर भाजपा की सरकार फिर से सत्ता में आई, तो रेवाड़ी में देश की सबसे बड़ी सरसों तेल की फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही बलिदानियों के सम्मान में सैन्य संग्रहालय और एक विश्वकर्मा महाविद्यालय भी बनाने का संकल्प लिया।

अमित शाह ने यह भी कहा कि एम्स को रेवाड़ी में लाने का श्रेय राव इंद्रजीत को जाता है, जिससे दक्षिण हरियाणा और आसपास के जिलों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने युवाओं को बर्बाद किया और उनकी रैलियों में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए जाते हैं, जो हरियाणा की वीर भूमि का अपमान है। शाह के बयान का उद्देश्य न केवल भाजपा की उपलब्धियों को उजागर करना था बल्कि कांग्रेस की आलोचना करते हुए क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को भी उजागर करना था।

 

Leave a comment