IND vs SL 2nd ODI Match: श्रीलंका के सामने भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप, दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से मिली मात, जानिए मैच का पूरा हाल

IND vs SL 2nd ODI Match: श्रीलंका के सामने भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप, दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से मिली मात, जानिए मैच का पूरा हाल
Last Updated: 06 अगस्त 2024

श्रीलंका ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेल गए मुकाबले में भारत को 32 रनों से करारी मात दी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारतीय टीम 208 रन पर ही सिमट गई।

स्पोर्ट्स न्यूज़: श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे मैच में 32 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में 208 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से जेफरी वैंडर्से ने 6 महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद लड़खड़ा रही हैं।

भारत का मीडिल आर्डर रहा फ्लॉप

श्रीलंका द्वारा दिए गए 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रन की उपयोगी साझेदारी की। इसमें कप्तान रोहित शर्मा 44 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और चार छक्के की मदद से 64 रन की शानदार पारी खेली। वहीं शुभमन गिल 35 रन का योगदान दिया। भारत के दोनों ओपनर के आउट हो जाने के बाद भारतीय टीम ताश के पतों की तरह बिखर गई।

आलराउंडर शिवम दुबे बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली ने 14 रन, श्रेयस अय्यर 9 गेंद में सात रन और केएल राहुल शून्य पर आउट हो गए। भारत के शुरुआती सभी 6 विकेट श्रीलंका के स्पिनर जेफरी वेंडरसे ने हासिल किए। इसके बाद अक्षर पटेल (44) और वॉशिंगटन सुंदर (15) ने पारी को कुछ गड तक संभाला लेकिन भारत को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा पाए। मोहम्मद सिराज (4) अर्शदीप सिंह (3) रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए कुलदीप 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका की ओर से जेफरी वेंडरसे को छह और कप्तान चरिथ असलंका को तीन सफलता प्राप्त हुई।

श्रीलंका टीम का शानदार प्रदर्शन 

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे वनडे में 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 240 रन बोर्ड पर लगाए। श्रीलंका की ओर से कामिंडु मेंडिस ने सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली। इसके बाद मेंडिस और अविष्का के बीच 74 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। वॉशिंगटन सुंदर ने अविष्का को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। अविष्का 62 गेंद का सामना करके पांच चौके की मदद से 40 रन बनाए। वहीं कुसल मेंडिस 42 गेंद में तीन चौके की मदद से 30 रन बनाए। सदीरा समरविक्रमा ने (14), जेनिथ लियानज ने (12) रन बनाए।

कप्तान चरिथ असलंका 42 गेंद में तीन चौके की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के आखरी बल्लेबाज दुनिथ वेल्लालगे 35 गेंद में 39 रन बनाकर पवैलियन लौटे। भारतीय की ओर से वॉशिंगटन सुंदर को तीन, कुलदीप यादव को दो तथा मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता हासिल हुई।

Leave a comment
 

Latest News