Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी, दिल्ली में आज फुल ड्रेस रिहर्सल, पीएम आवास से लाल फोर्ट तक सुरक्षा के बंदोबस्त

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में खास तैयारी, समारोह के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल, पीएम आवास से लाल फोर्ट तक सुरक्षा के बंदोबस्त न्यूज़

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्ण ड्रेस रिहर्सल के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की है। यह रिहर्सल आज यानि 13 अगस्त को आयोजित की जा रही है। नेताजी सुभाष मार्ग और लोथियन रोड सहित लाल किले के आस-पास की प्रमुख सड़कें सुबह 4 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान इन क्षेत्रों में केवल अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर लालकिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज मंगलवार को पूरी ड्रेस रिहर्सल होगी। इसमें सेना के जवानों का उत्साह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी, दिल्ली में आज फुल ड्रेस रिहर्सल, पीएम आवास से लाल फोर्ट तक सुरक्षा के बंदोबस्त

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) की फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह में आज ध्वजारोहण के अवसर पर सेना के हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह के चलते आज लालकिले के आसपास यातायात में रुकावट होगी।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

इस सम्बन्ध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के इस फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह में एनसीसी कैडेट्स के साथ 'विकसित भारत 2047' लिखा हुआ नजर आ रहा है। समारोह के दौरान लाल किले की प्राचीर पर सेना के जवान भी उपस्थित रहेंगे।

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी, दिल्ली में आज फुल ड्रेस रिहर्सल, पीएम आवास से लाल फोर्ट तक सुरक्षा के बंदोबस्त

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग जैसे प्रमुख रास्ते मंगलवार सुबह 4 बजे से 11 बजे के बीच बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि किसी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो। 

सड़को को बंद करने का आदेश

जानकारी के अनुसार इस रिहर्सल कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने 4 से 11 बजे तक कई सड़के बंद रखने की एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें ताज़ा सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसका लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और  आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड शामिल की है।

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी, दिल्ली में आज फुल ड्रेस रिहर्सल, पीएम आवास से लाल फोर्ट तक सुरक्षा के बंदोबस्त

असुरक्षित मार्गों का रखें ध्यान

कार्यक्रम के दौरान सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कोपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस सिकंदरा रोड, डब्ल्यू पॉइंट ए पॉइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड - निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट से आउटर रिंग रोड (सलीमगढ़ के रास्ते) बाईपास पर जाने से मना किया गया है।

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी, दिल्ली में आज फुल ड्रेस रिहर्सल, पीएम आवास से लाल फोर्ट तक सुरक्षा के बंदोबस्त

वैकल्पिक मार्गों का विवरण

वैकल्पिक मार्गों में अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, एसपीएम मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड शामिल हैं। पूर्व-पश्चिम गलियारे में, एनएच-24, निजामुद्दीन खट्टा, बारापुला रोड (एम्स फ्लाईओवर के नीचे), रिंग रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्य भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, पृथ्वीराज रोड और सफदरजंग रोड जैसे मार्ग उपयुक्त हैं।

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी, दिल्ली में आज फुल ड्रेस रिहर्सल, पीएम आवास से लाल फोर्ट तक सुरक्षा के बंदोबस्त

आपको बता दें कि इस वर्ष, देश 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है, जो 1947 में ब्रिटिश शासन से मिली स्वतंत्रता की स्मृति में मनाया जाता है।

भारी परिवहन वाहनों पर रोक

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर, सोमवार से दिल्ली की सीमाओं पर कई यातायात डायवर्जन लागू किए जा रहे हैं और भारी परिवहन वाहनों को शहर में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि सीमा पर यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

यह प्रतिबंध सोमवार रात 10 बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक, और फिर बृहस्पतिवार रात 10 बजे से शुरू हो कर शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा, इस दौरान किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश की मनाही है। पुलिस ने आवश्यक सेवाओं के प्रदाताओं से अनुरोध किया है कि वे ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य जरूरी सामानों को पहले से पर्याप्त मात्रा में रख लें, ताकि इस अवधि में उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

 

Leave a comment