Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते का त्योहार, भाई की किस कलाई पर बांधें राखी? जानिए रक्षाबंधन का महत्व

रक्षाबंधन भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते का त्योहार, भाई की किस कलाई पर बांधें राखी? जानिए रक्षाबंधन का महत्व , धार्मिक हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, रक्षाबंधन

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते का त्योहार, भाई की किस कलाई पर बांधें राखी? जानिए रक्षाबंधन का महत्व 

हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पवित्र पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनों द्वारा भाई के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी कलाई पर राखी या रक्षासूत्र बांधा जाता है। आइए जानते हैं कि भाई की किस कलाई में राखी बांधनी चाहिए।

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते का त्योहार, भाई की किस कलाई पर बांधें राखी? जानिए रक्षाबंधन का महत्व

धार्मिक न्यूज़: रक्षाबंधन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन को भाई-बहन के प्यार व स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस खास अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्यार से राखी या रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई अपने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। राखी बांधने के समय बहनों को कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि उन्हें शुभ फल प्राप्त हो सकें।

क्या है रक्षा बंधन का महत्व?

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते का त्योहार, भाई की किस कलाई पर बांधें राखी? जानिए रक्षाबंधन का महत्व

प्रेम और रक्षा का त्यौहार सनातन धर्म की परंपरा में रक्षाबंधन बेहद महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबे जीवन और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को हर तरह की रक्षा का वचन देते हैं। लेकिन रक्षाबंधन सिर्फ एक रस्म नहीं है। यह प्रेम और रक्षा के रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बांधी जाने वाली राखी सिर्फ एक डोरी नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के अटूट प्यार और विश्वास का प्रतीक है।

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते का त्योहार, भाई की किस कलाई पर बांधें राखी? जानिए रक्षाबंधन का महत्व

बता दें यह कहानी देवी लक्ष्मी और दैत्यराज बलि से जुड़ी है। कहां जाता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी ने बलि को राखी बांधकर उन्हें अपना भाई बना लिया था। इसी दिन से यह परंपरा शुरू हुई और आज भी हर साल यह त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन का दिन परिवार के लिए एक खास दिन होता है। इस दिन भाई-बहन एक साथ समय बिताते हैं, एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं और एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं।

इस साल रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते का त्योहार, भाई की किस कलाई पर बांधें राखी? जानिए रक्षाबंधन का महत्व

सावन पूर्णिमा पर मनाया जाएगा रक्षाबंधन सावन माह की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 (रविवार) को प्रातः 03 बजकर 05 मिनट पर आरंभ हो रही है। यह तिथि उसी दिन रात्रि 11 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी। इसी दिन सोमवार (19 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं।

भाई की किस कलाई में राखी बांधना होता है शुभ

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते का त्योहार, भाई की किस कलाई पर बांधें राखी? जानिए रक्षाबंधन का महत्व

रक्षाबंधन के दिन भाई के दाहिने यानी सीधे हाथ पर राखी बांधना बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार दाहिने हाथ या सीधे हाथ को वर्तमान जीवन के कर्मों का हाथ माना जाता है। इसके साथ ही यह भी कहां जाता है कि दाहिने हाथ से किए गए दान और धार्मिक कार्यों को भगवान स्वीकार करके उसका फल देते हैं। इसलिए धार्मिक कार्यों के दौरान कलावा भी इसी हाथ में बांधा जाता है। दाहिने हाथ में राखी बांधना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत फायदेमंद होता हैं। दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बांधने से रोगों से मुक्ति मिलती हैं।

Leave a comment