Bengal: कोलकाता पुलिस का OSD सहित राजभवन के तीन अधिकारीयों पर एक्शन, राज्यपाल पर महिला छेड़छाड़ का आरोप

Bengal: कोलकाता पुलिस का OSD सहित राजभवन के तीन अधिकारीयों पर एक्शन, राज्यपाल पर महिला छेड़छाड़ का आरोप
Last Updated: 19 मई 2024

पश्चिमी बंगाल में राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली शिकायतकर्त्ता महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से रोकने और उस पर दबाव डालने के लिए राजभवन के तीन कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जिसके बारें में शनिवार (18 मई) को पुलिस ने जानकारी दी है।

कोलकाता न्यूज़: कोलकाता पुलिस ने राजभवन में छेड़छाड़ के मामले में 3 अधिकारियों पर एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में राज्यपाल के OSD संदीप राजपूत का नाम भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक तीनों आरोपियों को कोलकाता के हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में इन्क्वायरी ऑफिसर के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से रोकने और उस पर दबाव डालने का आरोप लगाया है।

तीन अधिकारीयों के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप के संबंध में SS.राजपूत (राज्यपाल के OSD), कुसुम छेत्री (कर्मचारी) और राजभवन के गार्ड संत लाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। मिली जानकारी में आरोप है कि इन आरोपियों ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता महिला को गलत तरीके से रोककर राजभवन छोड़ने से रोका था। जिस आधार पर महिला ने छेड़छाड़ मामले में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दाखिल किया था।

2 मई को की गई छेड़छाड़

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता महिला को 2 मई को गलत तरीके से रोककर राजभवन छोड़ने से रोकने के लिए तीन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं, बीती दो मई को महिला ने आरोपित राज्यपाल बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, उसके बाद कोलकाता पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। लेकिन बताया कि संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत, किसी भी राज्यपाल के खिलाफ उसके कार्यकाल के दौरान कोई आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती है।

राज्यपाल पर लगाया आरोप

subkuz.com टीम को मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि एक लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्यांगना ने राज्यपाल बोस के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. उसकी दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, वह पिछले साल जून में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नई दिल्ली गई थीं और उस समय वह एक पांच सितारा होटल में रुकी थी। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया था।

Leave a comment
 

Latest News