महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा, जानिये किनका नाम है शामिल

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा, जानिये किनका नाम है शामिल
Last Updated: 01 जुलाई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में पंकजा मुंडे, योगेश तिलेकर, परिणय फुके, अमित गोरखे और सदाभाऊ खोत के नाम शामिल हैं। राज्य की 11 विधान परिषद सीटों के लिए 12 जुलाई को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को 11 उम्मीदवारों की सूची भेजी थी, जिनमें से पांच नामों को अंतिम रूप दिया गया है।

Leave a comment
 

Latest News