PM Modi Birthday Spacial: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 74वें जन्मदिन का मनाएंगे जश्न, योगी समेत कई मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

PM Modi Birthday Spacial: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 74वें जन्मदिन का मनाएंगे जश्न, योगी समेत कई मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
Last Updated: 2 दिन पहले

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एक सेवा पखवाड़ा शुरू करने जा रही है। इस सेवा पखवाड़े के दौरान नगर, गांव, गली, मोहल्लों, मजरों और चौपालों सहित सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलेगा।

Narendra Modi Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 74वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर उन्हें अनेक शुभकामनाएं दी जा रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

अमित शाह ने दी पीएम मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने निरंतर परिश्रम, साधना और दूरदर्शिता के माध्यम से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले और भारत का मान बढ़ाकर विश्व में नई पहचान दिलाने वाले लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्य और दीर्घकालिक जीवन की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर BJP सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करने जा रही है। इस सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर, गांव, गली, मोहल्लों, मजरों, चौपालों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सेवा कार्य किया जाएगा। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

पूरे देश को एकजुट करने का प्रयास किया- अमित शाह 

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने दशकों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र के प्रति त्याग और समर्पण के नए मानक स्थापित किए हैं। लंबे समय के बाद, देश में 'राष्ट्रप्रथम' के विचार को पुनः स्थापित करने का कार्य मोदी जी ने किया है। उनकी यात्रा संगठन से लेकर सरकार के शीर्ष स्तर तक, जनकल्याण और समाज के हर वर्ग की चिंता हमेशा प्राथमिकता रही हैं।

मोदी जी ने केवल देश के जरूरतमंदों को सशक्त बनाया, बल्कि 'विकसित भारत' के निर्माण के संकल्प से पूरे राष्ट्र को एकजुट करने का कार्य भी किया। ऐसे दूरदर्शी नेता के नेतृत्व में देशहित के कार्यों में भागीदार बनना मेरे लिए गर्व की बात हैं।

सीएम योगी ने भी दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नदर्शी, और हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की दिल से बधाई!

राष्ट्रपति ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहे ये शब्द

राष्ट्रपति मुर्मू ने PM मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा की आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व के माध्यम से देश को नई दिशा दी है। आपके नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। हम आपके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं और आपके कार्यों के माध्यम से असाधारण नेतृत्व का प्रदर्शन किया गया है, जिसने देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा को बढ़ावा दिया है। मेरी यह कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़े। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु रहें और हमेशा स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन व्यतीत करें।"

उन्होंने कहा, "नेशनल फर्स्ट" की पवित्र भावना से प्रेरित होकर, अंत्योदय के संकल्प और 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आपके (मोदी) जीवन का प्रत्येक क्षण हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।आपके संरक्षण में वंचित वर्ग को प्राथमिकता दी गई है। आज हमारा देश दुनिया के विकास के इंजन के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारा लोकतंत्र हर दिन और मजबूत होता जा रहा है। आप वास्तव में भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं। 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन प्राप्त हो, और हम सभी को हमेशा आपका मार्गदर्शन मिलता रहे।

भूपेंद्र पटेल ने जन्मदिन की सुभकामनाएं

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, "आज सुबह राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी से मुलाकात हुई। मोदी जी के नेतृत्व में भारत में अद्वितीय विकास हो रहा है। गुजरात मोदी जी का जन्मस्थान है, और उनके कुशल नेतृत्व और दृष्टिकोण से गुजरात को हमेशा लाभ मिलता रहा है। गुजरात के लोग मोदी जी की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।"

सेवा पखवाड़े के दौरान, बीजेपी कार्यकर्ता विभिन्न समुदायों और वर्गों के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान खोजेंगे। बीजेपी शासित राज्य सरकारों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष तैयारियां की हैं। 17 से 19 सितंबर तक सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 18 से 24 सितंबर तक मंडल स्तर पर विद्यालयों और अस्पतालों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। स्वच्छता संदेश के साथ लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

 

 

Leave a comment
 

Latest News