Politics News: "हरियाणा मांगे हिसाब" अभियान का दूसरा शेड्यूल जारी, प्रदेश में 31 जुलाई से होगा अभियान शुरू

Politics News:
Last Updated: 30 जुलाई 2024

Hariyana Mange Hisab: हरियाणा में रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा के संचालन में 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान का दूसरा चरण 31 जुलाई से शुरू हो रहा है। बता दें कि यह अभियान 31 जुलाई से 30अगस्त तक जारी रहेगा। सांसद हुड्डा की अभियान के पहले चरण की सफलता के बाद इसका दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस अभियान में कांग्रेस द्वारा 56 विधानसभाओं में पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान के दूसरे चरण का कार्यक्रम 31 जुलाई को विधानसभा से शुरू होगा। जहां रोहतक के संसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकालेंगे हैं। संसद के सत्र के बीच में ही हुड्डा ने पैदल यात्रा का कार्यक्रम का दूसरा चरण जारी कर दिया हैं।

दीपेंद्र हुड्डा कार्यक्र्म में करेंगे शिरकत

जानकारी के मुताबिक, दीपेंद्र हुड्डा अभियान पहले दिन यानि 31 जुलाई को अंबाला के सिरसगढ़ से संत गुरु रविदास धर्म अस्थान के 21वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रथम चरण में मिले जनसमर्थन से उत्साहित सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान का 30 अगस्त तक का 56 विधानसभाओं में पहुंचने का तूफानी कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया।

रैली कार्यक्रम का शेड्यूल

सांसद हुड्डा ने 3 अगस्त को सुबह नंगली चौधरी विधानसभा शाम को बवानीखेड़ा, 4 अगस्त को सुबह फिरोजपुर और वहीं शाम को बल्ल्भगढ़ विधानसभा में अभियान चलाएंगे। इसके बाद उनके अभियान 8 अगस्त शाम को लाडवा, 9 अगस्त को सुबह इंद्री, दोपहर में पूंडरी, शाम को थानेसर विधानसभा में पदयात्रा होगी।

बताया गया कि हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि इस शेड्यूल के दौरान 10 अगस्त को सुबह बहादुरगढ़, शाम को बडकल, 11 अगस्त को सुबह पटौदी, शाम को खरखौदा, 12 अगस्त को सुबह इसराना, शाम को सफीदों, 13 अगस्त को सुबह उकलाना और शाम को भिवानी विधानसभा में पदयात्रा करेंगे।

रोहतक में प्रभात रैली का आयोजन

शेड्यूल के मुताबिक, 14 अगस्त को तोमश और नलवा विधानसभा में रैली, 15 अगस्त को रोहतक शहर प्रभात फेरी और इसी दिन शाम को गोहाना विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, 16 अगस्त को सुबह पेहोवा, शाम को जगाधरी, 17 अगस्त को सुबह रादौर, शाम को अंबाला कैंट, 18 अगस्त को सुबह कलायत, शाम को बरवाला विधानसभा और 20 अगस्त को सुबह झज्जर, दोपहर में महेंद्रगढ़ तथा शाम को बाढडा विधानसभा में दीपेंद्र हुड्डा पदयात्रा निकालेंगे।

इस दौरान 21 अगस्त को सुबह लोहारु विधानसभा, शाम को आदमपुर विधानसभा, 22 अगस्त को सुबह एलनाबाद विधानसभा, 23 अगस्त को सुबह कालांवाली विधानसभा, दोपहर में रतिया विधानसभा एवं शाम को फतेहाबाद विधानसभा, 24 अगस्त को सुबह टोहाना विधानसभा,शाम को गुहला चीका विधानसभा, 25 अगस्त को सुबह असंध विधानसभा, दोपहर में घरौंडा विधानसभा और शाम को पानीपत शहर विधानसभा में हरियाणा मांगे

हिसाब अभियान चलेगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के अनुसार सांसद दीपेंद्र हुड्डा 27 अगस्त को सुबह सोहना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे।

शेड्यूल के अनुसार, इसी दिन हथीन एवं शाम को तिगांव विधानसभा, 28 अगस्त को सुबह पृथला, दोपहर में फरीदाबाद NIT विधानसभा, शाम को फरीदाबाद, 29 अगस्त को गन्नौर, समालखा विधानसभा एवं शाम को नीलोखेड़ी विधानसभा, 30 अगस्त को सुबह सढोरा, दोपहर में मुलाना तथा शाम को पंचकूला विधानसभा में अभियान चलाया जाएगा।

हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा जवाब

पहले चरण के दौरान 14 अगस्त को सुबह तोशाम और शाम को नलवा विधानसभा, 15 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक कुल 13 इलाकों में पदयात्रा करेंगे। दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि जनसभा कर भाजपा सरकार के 10 साल  सियासत के खिलाफ जनता के सवालों का जवाब मांगा है। लेकिन सरकार ने आज तक इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया गया।

बीजेपी सरकार से पूछे गए सवाल

इस अभियान के तहत भाजपा के कुशासन, 10 साल की विफलताओं पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान कई सवाल उठाये गए है। जिनमें देश में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी हरियाणा में क्यों है? हरियाणा कोअसुरक्षित राज्य क्यों कहा? हर घर में कैसे पहुंचा नशा ड्रग्स का काला साम्राज्य? देश में सबसे ज्यादा महंगाई हरियाणा में क्यों?

भाजपा के 10 साल में हजारों करोड़ के 50 से ज्यादा बड़े घोटाले क्यों सामने आये? भाजपा काल क्यों बना किसानों का काल? भाजपा ने दलितों और पिछड़े वर्ग का साथ क्यों नहीं दिया? रोजगारी को लेकर किये झूठे वादे? आखिर क्यों इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को शून्य पर क्यों लेकर आई बीजेपी? बीजेपी ने क्यों नहीं की पूरी चुनावी घोषणाएं  बीजेपी ने प्रदेश के शिक्षा तंत्र को कर दिया बर्बाद, बीजेपी ने देश की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था को बिगाड़ा हैं।

 

Leave a comment
 

Latest News