Rajasthan Politics News: जयपुर में भाजपा ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, 24 घंटे में 8 पार्षदों ने बदला पाला; कुसुम यादव को बनाया जयपुर का महापौर

Rajasthan Politics News: जयपुर में भाजपा ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, 24 घंटे में 8 पार्षदों ने बदला पाला; कुसुम यादव को बनाया जयपुर का महापौर
Last Updated: 3 घंटा पहले

राजस्थान सरकार ने 24 घंटे पहले कांग्रेस नेता और जयपुर नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर को निलंबित किया था। इसके अगले दिन, यानी मंगलवार को, आठ पार्षदों ने भाजपा में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम के कुछ ही समय बाद, सरकार ने कुसुम यादव को जयपुर हेरिटेज नगर निगम का कार्यवाहक महापौर नियुक्त किया।

जयपुर: राजस्थान में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए जयपुर हेरिटेज नगर निगम के आठ पार्षदों को पार्टी में शामिल कर लिया है। इससे नगर निगम में भाजपा बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। महापौर मुनेश गुर्जर के निलंबन के बाद महापौर का पद खाली था, जो ओबीसी महिला आरक्षित है। इसी कारण भाजपा ने कुसुम यादव को जयपुर हेरिटेज नगर निगम का कार्यवाहक महापौर नियुक्त किया है। यह राजनीतिक बदलाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही हैं।

इन नेताओं ने थामा भाजपा  का हाथ

* मनोज मुद्गल

* उत्तम शर्मा

* ज्योति चौहान

* सुशीला

* अरविंद मेठी

* मो. जकारिया

* पारस जैन

* संतोष कंवर

नगर निगम का सियासी गणित

राजस्थान में हाल ही में हुई राजनीतिक हलचल के बीच, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कांग्रेस नेता और महापौर मुनेश गुर्जर के खिलाफ रिश्वत के मामले में कार्रवाई की थी, जिसके चलते उन्हें 23 सितंबर को निलंबित किया गया। यह मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं, और बहुमत का आंकड़ा 51 है। निलंबन के बाद भाजपा के पास पहले 42 पार्षद थे, लेकिन आठ कांग्रेस पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी संख्या बढ़कर 50 हो गई है। वहीं, कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 47 से घटकर 39 हो गई है, जबकि 11 निर्दलीय पार्षद हैं।

यह भी चर्चा में है कि कई निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भाजपा को प्राप्त है, जिससे भाजपा अब नगर निगम में बहुमत के करीब पहुंच गई है। कुसुम यादव को कार्यवाहक महापौर नियुक्त किया गया है, जो ओबीसी महिला आरक्षित सीट पर बैठेंगी। इस राजनीतिक विकास ने राजस्थान में सत्ता संतुलन में महत्वपूर्ण बदलाव ला दिया हैं।

 

 

Leave a comment