Ratan Tata Passes Away: नहीं रहे टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध व्यवसायी रतन टाटा, बॉलीवुड के सितारों ने जताया शोक

Ratan Tata Passes Away: नहीं रहे टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध व्यवसायी रतन टाटा, बॉलीवुड के सितारों ने जताया शोक
Last Updated: 3 घंटा पहले

रतन टाटा का निधन पूरे देश में शोक का माहौल बना हुआ है क्योंकि भारत ने 9 अक्टूबर 2024 को प्रसिद्ध व्यवसायी और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को खो दिया। कुछ समय पहले उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बारे में उन्होंने एक पोस्ट भी साझा किया था। रतन टाटा के निधन के बाद, फिल्म और टीवी जगत के सितारे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Ratan Tata: भारत के सबसे शक्तिशाली व्यवसायियों में से एक, रतन टाटा का 9 अक्टूबर को निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर ने पूरे देश के नागरिकों का दिल तोड़ दिया है। कुछ दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा के निधन की खबर के बाद, सिर्फ आम लोग उनके महान कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, बल्कि बॉलीवुड और टीवी जगत की हस्तियां भी सोशल मीडिया पर इस बड़ी शख्सियत के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

बोमन ईरानी ने दी श्रद्धांजलि

बिजनेस टायकून रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अभिनेता बोमन ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, "उद्योग, परोपकार, शान-शौकत, मानवता और जानवरों के प्रति उनके अपार प्रेम ने उन्हें एक अद्वितीय व्यक्ति बना दिया। उन्होंने देश में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके जाने के बाद भी, वह हमेशा सभी के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ नागरिक बने रहेंगे। उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। रत्नशा भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।"

रोहित शेट्टी और तारा सुतारिया ने भी शोक किया व्यक्त

बोमन ईरानी और शरद मल्होत्रा के साथ-साथ 'सिंघम अगेन' के निर्माता रोहित शेट्टी ने भी असली हीरो को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें, असली हीरो।"

7 अक्टूबर को रतन टाटा ने स्वास्थ्य पर दिया अपडेट

रतन टाटा ने 7 अक्टूबर को अपने एक्स अकाउंट पर स्वास्थ्य से संबंधित चल रही खबरों को लेकर एक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "मेरे स्वास्थ्य के बारे में उड़ रही अफवाहों की मुझे जानकारी है। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि सभी दावे गलत हैं। मेरी उम्र और चिकित्सा स्थिति के कारण कुछ चेकअप चल रहे हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और सार्वजनिक तथा मीडिया से निवेदन करता हूं कि कोई भी गलत जानकारी दें।"

Leave a comment