America News : अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी, इस बार वॉशिंगटन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

America News : अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी, इस बार वॉशिंगटन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Last Updated: 26 मई 2023

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी, इस बार वॉशिंगटन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में होनेवाली गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ महीनों में इन घटनाओं में तेजी देखी गई है। ताजा घटना वॉशिंगटन की है, जहाँ एक आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार दक्षिण पूर्व वॉशिंगटन के पास फैयरलॉन इलाके में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि यह घटना शुक्रवार देर रात 1.10 बजे 19वी स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक इलाके में इुई। पुलिस ने ये भी बताया है कि मृतक के शरीर पर कई गोलियों के घाव के निशान पाए गए हैं। 

अभी कुछ दिन पहले ही आर्कन्सास प्रांत में भी गोलीबारी हुई थी। यहां हुई गोलीबारी की दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई थी। इसी घटना में  5 लोग घायल भी हो गए थे। पुलिस विभाग ने ट्विटर पर अपने बयान में कहा था कि घटना में दो लोगों को चोटें आई। पुलिस ने ये भी बताया था कि कुछ देर बाद नजदीकी इलाके में गोलीबारी की दूसरी घटना हुई थी, जिसमें पांच लोगों को गोली मारी गई थी। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। गोलीबारी की ये दोनों घटनाएं शहर के एशर एवेन्यू के पास स्थित इलाकों में हुईं थी।

इससे पहले ऐसी ही एक घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो काउंटी इलाके के एक गुरुद्वारे हुई थी, जिसमे दो लोगों को गोली मारने की घटना हुई थी। हमारी रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पीड़ितों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने अपने बयान में बताया है कि ये शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है, बल्कि यह गोलीबारी दो लोगों के बीच हुई है जो एक दूसरे को जानते थे, गोलीबारी के पीछे का कारण जांच का विषय है। 

इससे पहले 12 मार्च को टेक्सास राज्य  के डालास शहर में एक रिहायशी इमारत में हुई गोलीबारी में भी चार लोगों की मौत हो गई थी। 

subkuz.com वर्ल्ड की पहली ऐसी हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो एक साथ 151 शहरों में लोकल न्यूज़ प्रोवाइड करता है. आप जहाँ भी रहते हों अब आप हिंदी में अपने शहर के लोकल न्यूज़ के साथ साथ नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज़ भी पढ़ सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लोकल ख़बरें और महत्वपूर्ण आर्टिकल्स हिंदी में पहुंचे यही हमारा मकसद है. subkuz.com की पूरी टीम आप सभी पाठको से सहयोग की उम्मीद रखती है, कृपया subkuz.com को फैलाने में सहयोग करें

 

Leave a comment