दुनियां को पीछे छोड़ लगातार छठे साल भी फ़िनलैंड को दुनियां का सबसे खुशहाल देश चुना गया। भारत 126 पर अमेरिका15 पर।

दुनियां को पीछे छोड़ लगातार छठे साल भी फ़िनलैंड को दुनियां का सबसे खुशहाल देश चुना गया। भारत 126 पर अमेरिका15 पर।
Last Updated: 21 मार्च 2023

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के नतीजे सालाना 20 मार्च को 'इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस' के मौके पर प्रकाशित किए जाते हैं।

पिछले 6 सालों से लगातार है फ़िनलैंड नंबर वन।

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट - संयुक्त राष्ट्र की एक वैश्विक रिपोर्ट है जो की, सतत विकास, 'इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस' के मौके पर 20 मार्च को प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाती है। ये रिपोर्ट एक बड़े सर्वे के आधार पर तैयार की जाती है जिसमे उत्तरदाताओं से सवालों की सीढ़ी के उत्तर और आकलन का उपयोग करके अपने जीवन का मूल्यांकन करने के लिए कहता है, उनके लिए सर्वोत्तम संभव जीवन 10 के रूप में और सबसे खराब संभव 0 के रूप में देना होता है। इन जीवन मूल्यांकन परिणामों को फिर विभिन्न जीवन कारकों के साथ सहसंबद्ध किया जाता है: प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, सामाजिक समर्थन, सिविल सोसाइटी की मजबूती स्वस्थ जीवन, स्वास्थ सेवा, उदारता और भ्रष्टाचार , राजनितिक और प्रशासनिक पारदर्शिता, चिंता और तनाव जैसे चीजें शामिल हैं।

 

इस बात में तो कोई संदेह नहीं है की फ़िनलैंड दुनियां का सबसे उद्दार और सबसे कम भ्रस्टाचार वाला देश है, सबसे ईमानदार होने का भी ताज इसी देश के नाम है, फ़िनलैंड के स्कूलिंग को भी दुनियां का बेस्ट माना गया है, साथ ही साथ सबसे सुद्ध हवा और सबसे सुद्ध पानी भी फ़िनलैंड में ही है , फ़िनलैंड को झीलों का देश भी कहा जाता है क्यों की यहाँ 22 हजार से भी ज्यादा झीलें हैं।

फ़िनलैंड का जीवन स्तर काफी ऊँचा है और यहाँ के समाज में काफी समानता होती है, जैसे की यहाँ अपने सीनियर को सर कहने की परम्परा नहीं है यहाँ सभी एक दूसरे को नाम से बुलाते हैं, फ़िनलैंड में समानता दुनियां के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है, यहाँ कोई होमलेस नहीं है, भ्रष्टाचार का नामो निशान नहीं है, हर जगह पर महिलाओं की भागीदारी बहोत ज्यादा है, ये सब इस छोटे से देश को दुनियां का सबसे खुशहाल देश बनाते हैं।

इस बात से की फ़िनलैंड लगातार छटी बार दुनियां का सबसे खुशहाल देश चुना गया है इस पर यहाँ के लोग कुछ खास ध्यान नहीं देते, और अच्छी बात है सबको खुश रहना चाहिए, ऐसा सिम्पल जवाब देते हैं , यहाँ के लोगों की सोच ही इन्हे सबसे खुशहाल बनाती है।

 

 

एक बार फिर, सभी नॉर्डिक देशों ने 2023 की रिपोर्ट में अच्छा प्रदर्शन किया, शीर्ष सात स्थानों में से पांच स्थान नॉर्डिक देशों ने हासिल किए

टॉप 10 देशों की लिस्ट इस प्रकार है।

1. फिनलैंड

2. डेनमार्क

3. आइसलैंड

4. इज़राइल

5. नीदरलैंड

6. स्वीडन

7. नॉर्वे

8. स्विट्जरलैंड

9. लक्ज़मबर्ग

10. न्यूजीलैंड

 

Leave a comment
 

Latest News