Indian Navy Rescues Pakistanis: अरब सागर में इंडियन नेवी का शौर्य, सोमाली समुद्री लुटेरों से 23 पाकिस्तानी मछुआरों को बचाया

Indian Navy Rescues Pakistanis: अरब सागर में इंडियन नेवी का शौर्य, सोमाली समुद्री लुटेरों से 23 पाकिस्तानी मछुआरों को बचाया
Last Updated: 01 अप्रैल 2024

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने समुद्री लुटेरों पर एक बार फिर विजय पाते हुए उनके चंगुल से मछली पकड़ने वाला ईरानी जहाज और 23 पाकिस्तानियों को बचाया। 

New Delhi: भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों पर एक बार फिर विजय पाते हुए उनके चंगुल से एक मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज को छुड़ाया है।12 घंटे तक चले अरब सागर में साहसी ऑपरेशन के दौरान इंडियन नेवी ने 23 पाकिस्तानी मछुआरें के दल को भी सुरक्षित बचा लिया। नौसेना ने बयान में कहा कि, हमारी विशेषज्ञ टीम उस एरिया की जांच करेगी, जिससे वह क्षेत्र फिर से मछली पालन सहित अन्य सामान्य गतिविधियों के लिए सुरक्षित हो।

लुटेरों ने किया आत्मसमर्पण

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, जहाज को समुद्री लुटेरों ने गुरुवार (28 मार्च) को ही पकड़ लिया था, जिसके बाद से भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने उन्हें बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया था। भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी के पास सोमाली समुद्री लुटेरों को उनके हमले का करारा जवाब दिया और घंटों की कठिन कार्रवाई के बाद, 23 पाकिस्तानी मछुआरों के चालक दल को सुरक्षित बचा लिया है। बताया जा रहा है कि ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल कंबर 786' पर सवार समुद्री लुटेरों ने नौसेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। नौसेना इस हमले की जानकारी गुरुवार, 28 मार्च की शाम को मिली थी।

नौसेना ने दी जानकारी

इंडियन नेवी ने समुद्री सुरक्षा के लिए अरब सागर में तैनात दो जहाजों को ईरानी जहाज को बचने के लिए जवाब दिया। नौसेना ने अपने बयान में कहा कि, घटना के समय, ईरानी जहाज सोकोट्रा से लगभग 90 NM दक्षिण पश्चिम में थी और बताया गया था कि नौ सशस्त्र समुद्री लुटेरे उसमें सवार थे। लुटे गए एफवी को शुक्रवार, 29 मार्च को रोक लिया गया। बता दें कि, सोकोट्रा द्वीपसमूह अदन की खाड़ी के पास उत्तर पश्चिम हिंद महासागर में स्थित है। हालांकि, इन दिनों  में अदन की खाड़ी के पास व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों के कारण भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अपनी सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी है।

Leave a comment
 

Latest News