Loksabha Election: चुनाव से पहले AAP की नई पहल, 'आप का रामराज्य' नाम से लॉन्च की पार्टी की नई वेबसाइट

Loksabha Election: चुनाव से पहले AAP की नई पहल, 'आप का रामराज्य' नाम से लॉन्च की पार्टी की नई वेबसाइट
Last Updated: 17 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने नई पहल के साथ एक वेबसाइट लॉन्च की है। यह वेबसाइट राम राज्य की थीम पर तैयार की गई।

New Delhi: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मिन शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। जिसके तहत उन्होंने एक नई वेबसाइट लॉन्च की है। इस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में मौजूद आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बताया कि,आम आदमी पार्टी (AAP) ने केजरीवाल सरकार के कार्य के बारे में आम जनता को जानकारी देने के लिएआप का राम राज्यवेबसाइट शुरू की है।

दिल्ली में 'आप का रामराज्य'

 AAP सांसद संजय सिंह ने कॉन्फ्रेंस के जरिये subkuz.com टीम अन्य मिडिया को बताया की, दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने राम राज्य के सपने को साकार किया। आगे कहा यह पहली राम नवमी है, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमारे साथ नहीं हैं। आप सांसद संजय सिंह ने कहा, दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जनता के लिए ऐसा काम किया है, जिसकी तारीफ दुनियाभर के देश कर रहे हैं।

सीएम केजरीवाल को करना पड़ा संघर्ष : आतिशी

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, भगवन श्री राम जी को भी अपना राम राज्य स्थापित करने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ा था, उसी तरह सीएम अरविंद केजरीवाल को भी अपनों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। फिर भी दिल्ली की चुनी हुई सरकार को भी परेशान किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है।

राम राज्य को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध

आप सांसद संजय सिंह ने कॉन्फ्रेंस में संबोधित करते हुए कहा, बिजली मुफ्त में दी जाने की किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। देश की स्वतंत्रता के बाद मुफ्त बिजली योजना, पानी योजना और बस यात्रा योजना लागू करने वाली शासन में यह पहली सरकार थी। दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य जिसने जनता के लिए हर कठिन प्रयास किए है। उन्होंने आगे कहा, हम सभी रामराज्य के अपने सपने को जमीन पर साकार करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

Leave a comment
 

Latest News