IND vs SL 3rd T20 Match: दो गेंद में लगातार 2 सफलता फिर पहली गेंद पर चौका... भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में ठोका, जानिए मैच का पूरा हाल

IND vs SL 3rd T20 Match: दो गेंद में लगातार 2 सफलता फिर पहली गेंद पर चौका... भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में ठोका, जानिए मैच का पूरा हाल क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप, हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिं

IND vs SL 3rd T20 Match: दो गेंद में लगातार 2 सफलता फिर पहली गेंद पर चौका... भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में ठोका, जानिए मैच का पूरा हाल 

श्रीलंका और भारत के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का आखरी मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा। इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में आया। भारत ने यह मुकाबला जीत कर सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया।

IND vs SL 3rd T20 Match: दो गेंद में लगातार 2 सफलता फिर पहली गेंद पर चौका... भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में ठोका, जानिए मैच का पूरा हाल

स्पोर्ट्स न्यूज़: श्रीलंका और भारत के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबल बहुत रोमांचक से भरपूर था.  पल्लीकेल में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने भी निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बनाए और मैच टाई हो गया। उसके बाद सुपर ओवर में भारत ने सुइस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। साथ ही तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप भी किया।

सुपर ओवर में भारत का दबदबा

IND vs SL 3rd T20 Match: दो गेंद में लगातार 2 सफलता फिर पहली गेंद पर चौका... भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में ठोका, जानिए मैच का पूरा हाल

भारत की तरफ से सुपर ओवर में गेंदबाजी अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने की। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस और कुसल परेरा बल्लेबाजी करने के लिए आए। वॉशिंटन सुंदर ने ओवर की पहली गेंद वाइड और लीगल पहली गेंद पर एक रन दिया। उसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में कुसल परेरा कैच आउट हो गए। ओवर की तीसरी गेंद पर नए बल्लेबाज पथुम निसांका भी सिक्स लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए। इस तरह श्रीलंका ने सुपर ओवर में सिर्फ 2 रन बनाकर भारत को तीन रन का मामूली लक्ष्य दिया।

भारत की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान में उतरे। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज महीष तीक्षणा के ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव चौका लगाकर मैच जिता दिया। भारत ने इस जीत के साथ क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली।

गेंदबाजों के दम पर जीता भारत

IND vs SL 3rd T20 Match: दो गेंद में लगातार 2 सफलता फिर पहली गेंद पर चौका... भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में ठोका, जानिए मैच का पूरा हाल

पल्लेकेल में खेला गया भारत-श्रीलंका का आखिरी टी20 मुकाबला बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ था. भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पावरप्ले में ही बिखर गया। टीम इंडिया 48 रन पर अपने पांच विकेट गवा चुकी थी। इसके बाद भारतीय टीम को शुभमन गिल (39) और रियान पराग (26) ने संभाला और अंत में वॉशिंगटन सुंदर (25) रन की बदौलत भारत का स्कोर 137 रन तक पहुंच पाया। इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत भी शानदार रही और टीम 15.2 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने आखरी 26 गेंदों में मात्र 27 रन देकर 7 विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव को दो-दो सफलता हासिल हुई।

श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ

IND vs SL 3rd T20 Match: दो गेंद में लगातार 2 सफलता फिर पहली गेंद पर चौका... भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में ठोका, जानिए मैच का पूरा हाल

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का उसी के घर में जाकर टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया हैं। भारत ने 3 मैच की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। पहला मैच भारत ने 43 रन, दूसरा मैच 7 विकेट और आखरी मुकाबला सुपर ओवर में जीता। अब 2 अगस्त से श्रीलंका और भारत के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसमें सीनियर खिलाडी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में नजर आएंगे।

 

Leave a comment