Jharkhand Dana Cyclone: झारखंड में 'दाना' तूफान की दस्तक, आज शाम को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, बारिश का अलर्ट

Jharkhand Dana Cyclone: झारखंड में 'दाना' तूफान की दस्तक, आज शाम को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, बारिश का अलर्ट
Last Updated: 3 घंटा पहले

झारखंड में चक्रवाती तूफान 'दाना' दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Dana Cyclone: पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान 'दाना' 50 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव झारखंड और आसपास के राज्यों में देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार की शाम से राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों जैसे देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह के अलावा मध्य भाग के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में इसका असर होगा। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्से जैसे पूर्वी पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में यह मौसम स्थिति 26 अक्टूबर तक बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर जोन का प्रभाव राज्य में 24 अक्टूबर की शाम तक देखा जाएगा, जिसके कारण आंधी और भारी वर्षा की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों में फिर से वर्षापात होगा और तापमान में भी गिरावट आएगी।

IMD केंद्र रांची ने इन अलर्ट को देखते हुए आम लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि इस स्थिति में लोगों को सतर्क और सावधान रहना चाहिए। सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ के नीचे खड़े हों, और बिजली के पोल से दूर रहें। किसानों को अपने खेत में जाने से बचना चाहिए और मौसम सामान्य होने का इंतजार करना चाहिए। इसके अलावा, वर्षा और मेघगर्जन के दौरान बिजली के उपकरणों का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे का कैसा रहा मौसम

रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहा। इस दौरान गोड्डा जिले में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था। वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कई ट्रेन का परिचालन रद

चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव के कारण भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन का परिचालन रद कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (वाया-मुरी) ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ है, और यात्रियों को अन्य परिवहन विकल्पों का सहारा लेना पड़ा।

रेलवे ने ओडिशा से रांची होते हुए अन्य शहरों में जाने वाली कई ट्रेनों को भी रद करने का निर्णय लिया है। अब तक कुल सात ट्रेनों को रद किया गया है, जिनमें शामिल हैं-

22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी (वाया-मुरी)

18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस (24 अक्टूबर)

18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (24 अक्टूबर)

02832 भुवनेश्वर-धनबाद गरीबरथ एक्सप्रेस (24 अक्टूबर)

02831 धनबाद-भुवनेश्वर गरीबरथ एक्सप्रेस (24 अक्टूबर)

12875 पुरी-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया-मुरी) (25 अक्टूबर)

 

Leave a comment