CUET PG 2025: आज जारी हो सकती है सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप, जानें एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां

CUET PG 2025: आज जारी हो सकती है सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप, जानें एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां
अंतिम अपडेट: 5 घंटा पहले

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 4 मार्च 2025 को CUET PG 2025 की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर सकती हैं।

एजुकेशन: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 4 मार्च 2025 को CUET PG 2025 की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर सकती है। इस स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा।

एग्जाम सिटी स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देती है, जिससे वे अपनी यात्रा और ठहरने की योजना पहले से बना सकते हैं। हालांकि, यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि सिर्फ परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी प्रदान करता हैं।

कैसे डाउनलोड करें CUET PG 2025 एग्जाम सिटी स्लिप?

NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं।
होमपेज पर "CUET PG 2025 Exam City Slip" के लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन करें – इसके लिए एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

NTA के अनुसार, CUET PG 2025 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 13 मार्च को है, वे 9 या 10 मार्च 2025 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। CUET PG 2025 की परीक्षाएं 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं तीन शिफ्ट में होंगी।

* पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे – 10:30 बजे
* दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:30 बजे – 2:00 बजे
* तीसरी शिफ्ट: शाम 4:00 बजे – 5:30 बजे

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा योजना बना लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें।

Leave a comment