Paris Paralympics 2024 में भारतीय एथलीटों का जलवा जारी, छठवें दिन सात मेडल की उम्मीद, आज का देखें पूरा शेड्यूल

Paris Paralympics 2024 में भारतीय एथलीटों का जलवा जारी, छठवें दिन सात मेडल की उम्मीद, आज का देखें पूरा शेड्यूल
Last Updated: 03 सितंबर 2024

पेरिस पैरालंपिक 2024 में आज भारत का छठा दिन होगा, और अब तक के पांच दिनों में भारतीय टीम ने कुल 15 मेडल अपने नाम किए हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ये मेडल हासिल किए हैं, और आज के दिन भी उनसे नए मेडल जीतने की उम्मीदें हैं।

Paris Paralympics 2024 Day 6 Shedule: पेरिस पैरालंपिक्स 2024 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे भारत की झोली में कुल आठ मेडल आए, जिनमें दो गोल्ड मेडल शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और कौशल से देश का गौरव बढ़ाया। छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से मेडल जीतने की उम्मीदें बनी हुई हैं। आज के दिन टीम इंडिया के खिलाड़ी निशानेबाजी, आर्चरी, और एथलेटिक्स में अपना जलवा दिखाएंगे।

अवनि लेखरा ने जीता पहला गोल्ड मेडल

पैरालंपिक्स 2024 में अवनि लेखरा ने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। अवनि आज एक बार फिर शूटिंग रेंज में उतरेंगी, और उनसे एक और मेडल की उम्मीद की जा रही है। उनके साथ मोना अग्रवाल भी मेडल की रेस में होंगी। कल तक भारत ने कुल 15 मेडल जीते हैं, जिसमें कल के 8 मेडल शामिल हैं। इसके अलावा, एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी शॉट पुट, हाई जंप, और जेवलिन थ्रो में मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

पैरालंपिक में 03 सितंबर को भारत के खिलाड़ियों का शेड्यूल

पैरा शूटिंग:

1:00 PM - महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 (क्वालीफिकेशन) - मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा

7:30 PM - महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 (फाइनल) - मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा (अगर क्वालीफाई किया)

पैरा एथलेटिक्स:

2:28 PM - महिला शॉट पुट F34 फाइनल - भाग्यश्री जाधव

10:38 PM - महिलाओं की 400 मीटर T20 फाइनल - दीप्ति जीवनजी (अगर क्वालीफाई किया)

11:50 PM - पुरुषों की ऊंची कूद T63 फाइनल - शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु, और शैलेश कुमार

12:13 AM - पुरुषों की भाला फेंक F46 फाइनल - अजीत सिंह यादव, रिंकू, और सुंदर सिंह गुर्जर

पैरा तीरंदाजी:

3:20 PM - महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन 1/8 एलिमिनेशन - पूजा

9:21 PM - महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन क्वार्टरफाइनल - पूजा (अगर क्वालीफाई किया)

9:55 PM - महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन सेमीफाइनल - पूजा (अगर क्वालीफाई किया)

10:27 PM - महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन कांस्य पदक मैच - पूजा (अगर क्वालीफाई किया)

10:44 PM - महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्वर्ण पदक मैच - पूजा (अगर क्वालीफाई किया)

इस दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण मुकाबले हैं, जिनमें मेडल जीतने की प्रबल संभावनाएँ हैं।

 

 

 

 

Leave a comment