Columbus

PTC India की बड़ी डील! ONGC Green को बेची PTC Energy में 100% हिस्सेदारी

🎧 Listen in Audio
0:00

PTC India ने PTC Energy में अपनी 100% हिस्सेदारी ₹1,179 करोड़ में ONGC Green को बेची। सौदा पूरा होते ही शेयरों में हल्की बढ़त दर्ज हुई, कंपनी ने शानदार रिटर्न दिए।

PTC Stock: पावर ट्रेडिंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर PTC India ने घोषणा की है कि उसने PTC Energy में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी ONGC Green Ltd को ट्रांसफर कर दी है। यह सौदा ₹1,179 करोड़ में पूरा हुआ है।

सौदे की पूरी राशि ट्रांसफर

कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 4 मार्च 2025 को उसे ONGC Green Ltd से ₹925 करोड़ की राशि प्राप्त हुई थी। इसके बाद 19 मार्च 2025 को शेष ₹254 करोड़ की अंतिम राशि भी कंपनी को मिल गई। इसके साथ ही, PTC Energy Ltd में 100% हिस्सेदारी ONGC Green Ltd को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी हो गई।

PTC India के शेयरों में हलचल

इस खबर के बाद PTC India के शेयरों में हल्की बढ़त देखी गई। BSE पर यह 0.51% चढ़कर ₹158.40 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

- कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹246.55 है।
- पिछले तीन वर्षों में कंपनी ने 95.51% का रिटर्न दिया है।
- पिछले पांच वर्षों में PTC India के शेयरों ने 338.48% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

PTC India: भारत की लीडिंग पावर ट्रेडिंग कंपनी

PTC India Ltd. भारत में पावर ट्रेडिंग सॉल्यूशन प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी है। इसकी स्थापना 1999 में भारत सरकार की पहल पर एक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के रूप में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश में एक व्यावसायिक रूप से सक्रिय बिजली बाजार विकसित करना है।

Leave a comment