देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज, 28 मार्च 2025 के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई हैं।
Weather Update: देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं चलने के साथ-साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती हैं।
दिल्ली-एनसीआर में बादल छाने की संभावना
मार्च के अंत तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, लेकिन आगामी दिनों में इसमें हल्की गिरावट आ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज, 28 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा, जिससे तेज हवाएं (20-25 किमी/घंटा) चल सकती हैं। साथ ही, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं।
उत्तर प्रदेश: कुछ जिलों में हल्की बारिश
उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट ले सकता है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लखनऊ, मेरठ, बरेली और आगरा में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम 16-18 डिग्री के बीच रह सकता हैं।
हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम
हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, बारिश की संभावना कम है, लेकिन धूल भरी हवाओं के चलते दृश्यता प्रभावित हो सकती है। चंडीगढ़, अमृतसर और हिसार जैसे शहरों में तापमान 33-35 डिग्री के बीच रह सकता हैं।
राजस्थान: धूल भरी आंधी के आसार
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का खासा असर दिख सकता है। जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे धूल भरी आंधी की स्थिति बन सकती है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पूर्वी राजस्थान में यह 36-38 डिग्री के आसपास रहने की संभावना हैं।
मध्य प्रदेश: बादलों की आवाजाही
मध्य प्रदेश में मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश और पूर्वी हिस्सों में बादल छाने की संभावना है। ग्वालियर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में तापमान 36-38 डिग्री और न्यूनतम 19-21 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा, 20-30 किमी/घंटा की गति से चलने वाली हवाएं गर्मी से थोड़ी राहत दिला सकती हैं।