Columbus

Top 10 कंपनियों के Mcap में भारी गिरावट, TCS को हुआ सबसे बड़ा नुकसान, देखें रिकॉर्ड

🎧 Listen in Audio
0:00

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, जिसके चलते बीएसई कंपनियों के मार्केट कैप में ₹9.5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।

Top Stocks: पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। शुक्रवार को बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों के मार्केट कैपिटल में ₹9.5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। पूरे सप्ताह के दौरान देश की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैपिटल ₹2,94,170.16 करोड़ घट गया, जिसमें सबसे बड़ा झटका आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को लगा।

TCS, रिलायंस और अन्य प्रमुख कंपनियों में भारी गिरावट

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट वैल्यूएशन ₹1,10,351.67 करोड़ घटकर ₹11,93,769.89 करोड़ हो गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यूएशन ₹95,132.58 करोड़ घटकर ₹16,30,244.96 करोड़ हो गया। इंफोसिस का मार्केट कैप ₹49,050.04 करोड़ घटकर ₹6,03,178.45 करोड़ हो गया।

अन्य प्रमुख कंपनियों में भारी गिरावट

इसके अलावा, बाजाज फाइनेंस का मार्केट कैप ₹14,127.07 करोड़ घटकर ₹5,40,588.05 करोड़ हो गया। ICICI बैंक का बाजार पूंजीकरण ₹9,503.66 करोड़ घटकर ₹9,43,264.95 करोड़ हो गया। HDFC बैंक का एमकैप ₹8,800.05 करोड़ घटकर ₹13,90,408.68 करोड़ रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट वैल्यूएशन ₹3,500.89 करोड़ घटकर ₹5,27,354.01 करोड़ हो गया।

SBI और ITC का भी मार्केट कैप घटा

सरकारी स्वामित्व वाले देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का मार्केट कैप ₹3,391.35 करोड़ घटकर ₹6,85,232.33 करोड़ हो गया। वहीं, एफएमसीजी कंपनी ITC का मार्केट वैल्यूएशन ₹312.85 करोड़ घटकर ₹5,12,515.78 करोड़ हो गया।

एयरटेल का मार्केट कैप बढ़ा

इस गिरावट के बावजूद, टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का वैल्यूएशन ₹7,013.59 करोड़ बढ़कर ₹9,94,019.51 करोड़ हो गया। एयरटेल अकेली कंपनी थी जिसका मार्केट कैप बढ़ा है।

रिलायंस, HDFC बैंक और अन्य टॉप कंपनियों की स्थिति

गिरावट के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनी बनी रही, इसके बाद HDFC बैंक, TCS, एयरटेल, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, बाजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का नाम है।

यह भारी नुकसान इस बात को दर्शाता है कि वैश्विक प्रभाव जैसे टैरिफ का भारतीय शेयर बाजार पर गहरा असर पड़ता है।

Leave a comment