Navratri 2024 Day 6: मां कात्यायनी को लगाएं शहद की खीर का भोग, जानें इसकी सरल रेसिपी

Navratri 2024 Day 6: मां कात्यायनी को लगाएं शहद की खीर का भोग, जानें इसकी सरल रेसिपी
Last Updated: 5 घंटा पहले

शारदीय नवरात्र के छठे दिन (Navratri 2024 Day 6) मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन देवी भगवती के इस स्वरूप को शहद का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए आज हम आपको शहद की खीर (Honey Kheer) बनाने की एक सरल रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस खीर को भोग (Maa Katyayani Bhog) में शामिल करे।

Navratra: नवरात्रि के छठे दिन (Navratri 2024 Day 6) की देवी, मां कात्यायनी, दुर्गा माता के नौ रूपों में से एक हैं। मान्यता के अनुसार, देवी भगवती के इस स्वरूप को शहद का भोग विशेष रूप से प्रिय है। इस अवसर पर, आप भी माता को भोग लगाने के लिए शहद की खीर बना सकते हैं।

यह खीर (Honey Kheer) केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। शहद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने की सरल रेसिपी।

शहद की खीर बनाने के लिए सामग्री

- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)

- समा के चावल - 1/4 कप (बासमती चावल)

- शहद - 4-5 बड़े चम्मच

- इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

- किशमिश - 10-12

- बादाम - 10-12 (बारीक कटे हुए)

- काजू - 10-12 (बारीक कटे हुए)

- पिस्ता - 10-12 (बारीक कटे हुए)

शहद की खीर बनाने की विधि

1.शहद की खीर बनाने के लिए सबसे पहले समा के चावल को अच्छी तरह धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

2.इसके बाद एक मोटे तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें।

3.जब दूध उबलने लगे, तब इसमें भिगोए हुए समा के चावल डालें और लगातार चलाते रहें।

4.फिर आंच को धीमा कर दें और खीर को तब तक पकाते रहें जब तक चावल पूरी तरह से गल जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए।

5.जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तब इसमें शहद, इलायची पाउडर, किशमिश, बादाम, काजू और पिस्ता डालकर अच्छे से मिलाएं।

6.इसके बाद गैस बंद कर दें और खीर को कुछ समय के लिए ढककर रख दें। अंत में, मां कात्यायनी को भोग लगाकर इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

Leave a comment