Green tea कौन सी आयुर्वेदिक चीजे मिलाने पर Green tea दिखाएगी दुगनी तेजी से असर

Green tea कौन सी आयुर्वेदिक चीजे मिलाने पर Green tea दिखाएगी दुगनी तेजी से असर
Last Updated: 13 जुलाई 2024

ग्रीन टी का दुगना असर: जब मिलाएं ये खास आयुर्वेदिक चीजें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी शारीरिक परेशानी से जूझ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है हमारा गलत खानपान। सही समय पर सही चीजें न खाने से शरीर में कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इस वजह से आजकल बहुत से लोग ग्रीन टी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर चुके हैं। फिटनेस और स्वास्थ्य की बात आए तो ग्रीन टी के फायदे नकारा नहीं जा सकते। ग्रीन टी के स्वास्थ्य लाभों के कारण विश्व भर में इसका चलन बढ़ रहा है।

 

ग्रीन टी से होने वाला लाभ

ग्रीन टी में एंटी−डायबीटिक तत्व होते हैं जो स्वस्थ लोगों को शुगर से दूर रखते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व इसे मुंह के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं। इसके सेवन से बैक्टीरियल प्लॉक कंट्रोल होते हैं, जो दांतों या मसूड़ों की बीमारी का कारण बनते हैं। ग्रीन टी में फ्लोराइड होता है जो दांतों को खराब होने से बचाता है। ग्रीन टी में कैटेकिन होता है, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से ऑटोइम्युन रोगों के होने की आशंका घट जाती है। ग्रीन टी पीने वालों में कैंसर की आशंका कम होती है। इसमें एंटीएजिंग गुण होते हैं और यह लिवर को भी फायदा पहुंचाती है।

 

ग्रीन टी को अधिक असरदार बनाने के उपाय

शहद

शहद ग्रीन टी में नेचुरल शुगर का काम करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन और खनिज आपको हेल्दी रखते हैं। यह न सिर्फ़ सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि इससे ग्लोइंग स्किन भी मिलती है।

 

नींबू

नींबू विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। कोविड-19 के दौर में विटामिन सी का भरपूर मात्रा में शरीर में पहुंचना अति आवश्यक है। नींबू का रस ग्रीन टी में मिलाने से इसके एंटीऑक्सिडेंट गुण बढ़ जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।

अदरक

अदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ग्रीन टी में अदरक मिलाने से इसका असर दोगुना हो जाता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और तनाव कम होता है। यह वजन कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

पुदीना और दालचीनी

पुदीना पाचन को ठीक रखने के साथ-साथ भूख को नियंत्रित करता है। वहीं, दालचीनी वजन को नियंत्रित करने में मददगार होती है। ग्रीन टी में इन्हें मिलाने से इसके लाभ बढ़ जाते हैं।

 

स्टीविया के पत्ते

स्टीविया मीठी तुलसी के पत्तों को कहा जाता है। ग्रीन टी में स्टीविया मिलाने से वजन नियंत्रित रहता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है।

 

ग्रीन टी पीने का सही समय

ग्रीन टी का सेवन सही समय पर करने से ही इसके फायदे मिलते हैं। खाना खाने के तुरंत बाद या सोने से पहले ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। अगर आप किसी तरह की दवाई लेते हैं, तो दवा लेने के तुरंत बाद ग्रीन टी न पीएं। सुबह खाली पेट भी ग्रीन टी का सेवन हानिकारक हो सकता है। ग्रीन टी का सेवन सुबह या खाना खाने से दो घंटे पहले या बाद में करें। इससे इसके बेस्ट रिजल्ट मिलेंगे।

Leave a comment