क्या आप भी है Die bitiz से परेशान तो घर बैठे पा सकते इस रोग का समाधान ,जाने कैसे

क्या आप भी है Die bitiz से परेशान तो घर बैठे पा सकते इस रोग  का समाधान ,जाने कैसे
Last Updated: 13 जुलाई 2024

डायबिटीज के मरीजों को ये चीजें अवश्य खाना चाहिए

बदलती जीवनशैली के साथ हमारा खानपान और रहने का तरीका भी बदल गया है, जिससे हमारा शरीर कई बीमारियों का घर बनता जा रहा है। ऐसी ही एक आम लेकिन खतरनाक बीमारी है डायबिटीज (मधुमेह)। डायबिटीज मरीजों को डॉक्टर 1200 से 1800 कैलोरी प्रतिदिन लेने की सलाह दे सकते हैं ताकि उनकी दवाएं बेहतर तरीके से काम कर सकें। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता हर व्यक्ति को होती है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह और भी आवश्यक हो जाता है। शुगर की बीमारी में भोजन को लेकर कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए डायबिटीज में आहार नियमित और संतुलित होना चाहिए। इस लेख में हम मधुमेह आहार चार्ट के साथ-साथ यह बताएंगे कि शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

 

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद चीजें:

दही: शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज के मरीजों को दही अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।

गाजर: कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण गाजर का सेवन डायबिटीज मरीज कर सकते हैं।

ब्रोकली: हरी सब्जियों में खास स्थान रखने वाली ब्रोकली भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है।

शतावरी: डायबिटीज के मरीजों को शतावरी का सेवन जरूर करना चाहिए।

चकोतरा: डायबिटीज के मरीजों को चकोतरा का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

मछली: मधुमेह के मरीजों के लिए टुना और सैल्मन जैसी मछलियों का सेवन भी बहुत लाभदायक होता है।

अलसी के बीज: डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए अलसी के बीज का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए:

ज्यादा नमक: खाने में ज्यादा नमक का सेवन न करें।

चीनी युक्त पेय पदार्थ: कोल्डड्रिंक जैसे चीनी युक्त पेय पदार्थों से दूर रहें।

चीनी का सेवन: चीनी का इस्तेमाल सीमित करें।

आइसक्रीम या कैंडी: आइसक्रीम या कैंडी का सेवन न करें।

तला-भुना या तैलीय खाद्य पदार्थ: ज्यादा तला-भुना या तैलीय खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

 

डायबिटीज के मरीजों को सही आहार का चुनाव करना चाहिए और नियमित रूप से अपने शुगर लेवल की जांच करानी चाहिए ताकि वे स्वस्थ रह सकें और अपनी बीमारी को नियंत्रित कर सकें।

 

Leave a comment