Bharat: एलन मस्क ने भारत को UNSC में स्थायी सदस्य बनाने का किया समर्थन, अमेरिका की क्या रही प्रतिक्रिया

Bharat: एलन मस्क ने भारत को UNSC में स्थायी सदस्य बनाने का किया समर्थन, अमेरिका की क्या रही प्रतिक्रिया
Last Updated: 18 अप्रैल 2024

एलन मस्क ने जनवरी में यह मुद्दा उठाते हुए भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्य बनाने की मांग का समर्थन किया था। मस्क की इसी मांग पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के सहायक प्रेस सचिव वेदांत पटेल ने प्रतिक्रिया दी है।

New Delhi: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) समेत संयुक्त राष्ट्र संस्थानों में बदलाव के लिए समर्थन किया है, अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक प्रेस सचिव वेदांत पटेल ने यह जनकारी बुधवार (17 अप्रैल) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है। वेदांत पटेल ने प्रेस वार्ता में UNSC में भारत को स्थायी सीट देने के समर्थन में टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) के बयान के बारे में भी बातचीत की।

अमेरिकी प्रतिक्रिया में पटेल ने कहा

प्रेस वार्ता में वेदांत पटेल ने कहा, “राष्ट्रपति बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहले भी इस बारे में बात की है। सचिव ने इस संबंध में बताया है कि, हम भी सुरक्षा परिषद के साथ संयुक्त राष्ट्र संस्था में सुधारों का पूर्णतः समर्थन करते हैं, ताकि इसे 21वीं सदी को प्रतिबिंबित किया जा सके। हालांकि, इसके बारे में मेरे पास कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से, हम सुधार की जरूरत को समझते हैं। फ़िलहाल, अभी इस टॉपिक को यहीं छोड़ रहा हूं।"

एलन मस्क की रही मांग

subkuz.com को मिली मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी में एलन मस्क ने भारत को UNSC में स्थायी सीट नहीं मिलने को 'बेतुका' कहा था। CEO मस्क ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "संयुक्त राष्ट्र निकायों में संशोधन करने की जरूरत है। जिस देश के पास ज्यादा शक्ति है, वे कभी इसे छोड़ना नहीं चाहते। जबकि भारत में सबसे अधिक आबादी होने के भाड़ भी परिषद में स्थायी सीट नहीं होना बेतुका बात है।'' इसके अलावा मस्क ने अफ़्रीका को भी सामूहिक रूप से एक स्थायी सीट दिलाने की मांग की।

UNSC में शामिल सदस्य देश

subkuz.com को मिले सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) 15 सदस्य देशों से मिलकर बना एक संगठन है, जिसमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें से पांच स्थायी सदस्यों के पास वीटो पावर होता है। वहीं इन 10 गैर-स्थायी सदस्य (अस्थायी) 2 साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं। UNSC के 5 स्थायी सदस्यों में रूस, अमेरिका, चीन, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस शामिल हैं। वहीं गैर-स्थायी सदस्यों को UNGA द्वारा 2 वर्षों के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News