Haryana weather Update: तीन दिन लगातार वर्षा के बाद मौसम हुआ सुहावना, प्रचंड गर्मी से मिली राहत; बारिश में मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत

Haryana weather Update: तीन दिन लगातार वर्षा के बाद मौसम हुआ सुहावना, प्रचंड गर्मी से मिली राहत; बारिश में मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत
Last Updated: 23 जून 2024

हरियाणा में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश ने लोगों को तमतमाती गर्मी से राहत दिलाई है। बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया। सिरसा में बारिश से एमाकन की छत गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। मौसम विभाग ने सूचना देते हुए बताया कि हरियाणा में कब होगी मानसून की एंट्री?

हिसार: हरियाणा में पिछले तीन दिन तक लगातार बारिस का दौर चल रहा था. बरसात से मौसम ठंडा हो गया और प्रचंड गर्मी से भी राहत मिली है। दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 22 जून से 26 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। तथा 26 जून की रात से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा और प्री-मानसून की वर्षा दौर शुरू होगा।

मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि 28 जून से तीन जुलाई के आसपास हरियाणा में मानसून प्रवेश कर सकता हैं। शुक्रवार को हिसार का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव के चलते बुधवार रात से ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा हो रही है। शुक्रवार तड़के भी हिसार सहित कई जिलों में वर्षा हुई थी। बताया कि सिरसा जिले में सबसे ज्यादा 53 एमएम और हिसार में 12.3 एमएम वर्षा हुई।

फिर होगा मौसम में बदलाव

हरियाणा कृषि विवि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खींची ने Subkuz.com को बताया कि हरियाणा में बारिश के बाद 22 से 26 जून तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन लू के कोई आसार नहीं है। दिन के समय 30-35 किमी की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी की ओर से मानसूनी हवाओं के प्रभाव के बढ़ने से 26 जून रात्रि से मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। प्रदेश में 27 जून से प्री-मानसून वर्षा की शुरुआत होगी, जिससे दिन के तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट हो सकती हैं।

प्रदेश के जिला का न्यूनतम और अधिकतम तापमान

   जिला       न्यूनतम तापमान   अधिकतम तापमान

* अंबाला           26.5                    38

* भिवानी           27.8                    41.5

* फरीदाबाद      29.5                    40.6

* गुरुग्राम          28                       38

* हिसार            22.6                    33

* करनाल          26.4                    31.5

* कुरुक्षेत्र          26.5                    35.9

* पानीपत          25.4                   34.6

* रोहतक          23.8                   35.6

* सिरसा           24.2                    34.4

Leave a comment
 

Latest Columbus News