Bihar Weather News: पटना सहित बिहार के 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, राजधानी का पारा छह डिग्री लुढ़का, बीतें दिन भी हुई जोरदार बारिश

Bihar Weather News: पटना सहित बिहार के 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, राजधानी का पारा छह डिग्री लुढ़का, बीतें दिन भी हुई जोरदार बारिश
Last Updated: 30 नवंबर -0001

मौसम विभाग ने पटना सहित नौ जिलों में गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्वी व पश्चिम चंपारण और  कटिहार में अतिभारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई हैं। बुधवार को सिवान के बड़हरिया में सर्वाधिक 235.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

पटना: राजधानी समेत प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इनके प्रभाव से पटना सहित पूरे राज्य में पांच जुलाई तक वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार (4 जुलाई) को पटना सहित नौ जिलों सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, अररिया, किशनगंज जिले में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की हैं। वहीं सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्वी व पश्चिम चंपारण और कटिहार में अतिभारी वर्षा होने की संभावना हैं। प्रदेश के शेष जिलों में छिटपुट वर्षा का दौर चल सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में परिवर्तन होने की संभावना हैं।

मानसून पर ताजा अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने Subkuz.com को जानकारी देते हुए बताया कि मानसून रेखा फिरोजपुर, रोहतक, लखनऊ, बलिया, पूर्णिया होते हुए पूर्वी मणिपुर तक गुजर रही है। वहीं ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम बिहार से दक्षिण असम की ओर है। इनके संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा के साथ मेघ गर्जन और बिजली पड़ने की भी संभावना हैं। पटना समेत पुरे प्रदेश में बीते दिनों से रूक-रूक हो रही बरसात के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बीतें दिन इन स्थानों पर हुई वर्षा

Subkuz.com ने जानकारी के आधार पर बताया कि पश्चिम चंपारण के रामनगर में 216.3 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 183.8 मिमी, गापेालगंज के कुचायकोट में 171.9 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 151.8 मिमी, सिवान के रघुनाथपुर में 148.1 मिमी, सिवान के नौतन में 139.7 मिमी वर्षा हुई। इनके अलावा गोपालगंज में 137.3 मिमी, भोजपुर में 122.7 मिमी, कटिहार में 125.8 मिमी, मुजफ्फरपुर के कुरथैनी में 92.7 मिमी, बेतिया में 81.9 मिमी, गया में 80.1 मिमी और पश्विम चंपारण के त्रिवेणी में 78.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News