West Bengal Crime News: भाजपा कार्यकर्ता-पत्नी और बेटे पर धारधार चाकू से हमला, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तारी; क्या हैं मामला?

West Bengal Crime News: भाजपा कार्यकर्ता-पत्नी और बेटे पर धारधार चाकू से हमला, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तारी; क्या हैं मामला?
Last Updated: 30 नवंबर -0001

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उसकी पत्नी और बेटे पर आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के तीन आरोपी - अर्चन भट्टाचार्य, सुभाष कुमार देबनाथ और सुमित कुमार देबनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

कोलकाता: बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के साथ उसकी पत्नी और बेटे पर भी आरोपित ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों - अर्चन भट्टाचार्य, सुभाष कुमार देबनाथ और सुमित कुमार देबनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें  स्थानीय तृणमूल कांग्रेस पार्षद राजीब कुमार पुरोहित ने इस घटना के पीछे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने से साफ इनकार किया है। इस हमले में गोविंद कुमार अधिकारी, उनकी पत्नी नमिता देवी अधिकारी और उनका बेटा गौरव कुमार अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को एस.एस.के.एम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती ककराया गया हैं।

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के भाजपा कार्यकर्ता गोविंद कुमार अधिकारी हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी के पोलिंग एजेंट थे। लोकसभा चुनावों में भाजपा उस मतदान केंद्र से वोटों में बहुत आगे चल रही थी, जहां गोविंदो पोलिंग एजेंट थे। चुनाव के बाद इलाके में राजनीतिक रंजिश शुरू हो गई थी। तथा गोविंदो, उनकी पत्नी और बेटे पर हमला तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता ने हमला कर दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने अर्चन भट्टाचार्य, सुभाष कुमार देबनाथ और सुमित कुमार देबनाथ को गिरफ्तार कर लिया हैं। स्थानीय भाजपा नेता देबनाथ कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि 'सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडों ने उन्हें जान से मारने की घमकी दी थी।'

 

Leave a comment
 

Latest News