दही से क्या क्या लाजबाब DISHES बन सकते है ,आप भी जाने

दही से क्या क्या लाजबाब DISHES बन सकते है ,आप भी जाने
Last Updated: 13 जुलाई 2024

दही से बनने वाली 5 लाजवाब डिशेज

आजकल हेल्दी लिविंग पर काफी जोर दिया जा रहा है और फ्रेश फूड को प्राथमिकता दी जा रही है। इस प्रक्रिया में कई बार कुछ फूड-आइटम बच जाते हैं। इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करना भी एक कला है, जिससे हम खाने-पीने की चीजों की बर्बादी कम कर सकते हैं और उनका बेहतर इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

दही भी एक ऐसा ही फूड आइटम है। जब दही ज्यादा खट्टा हो जाता है, तो अक्सर महिलाएं इसे बेकार समझकर फेंक देती हैं। लेकिन खट्टे दही से भी आप कई तरह की टेस्टी और हेल्दी डिशेज तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि खट्टे दही से आप कौन-कौन से फूड आइटम्स बना सकती हैं।

 

1. बेसन की कढ़ी

बेसन की कढ़ी एक पंजाबी डिश है, जिसे उत्तर भारत में भी बहुत पसंद किया जाता है। कढ़ी बनाने के लिए आपको दही, लाल मिर्च, नमक, गरम मसाला, हींग, कड़ी पत्ता और तड़के के लिए घी की जरूरत होगी।

 

2. कर्ड राइस

कर्ड राइस एक साउथ इंडियन डिश है, जिसे आमतौर पर बचे हुए चावलों से बनाया जाता है। कर्ड राइस को बनाना बहुत आसान है। इस रेसिपी में चावल, दही, राई, मिर्च और हरे धनिया का उपयोग किया जाता है।

3. दही वाले आलू

दही वाले आलू उत्तर प्रदेश के खास व्यंजनों में से एक हैं। इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू को दही, नमक, मिर्च की पतली ग्रेवी के साथ पकाया जाता है। इसे आप चावल या रोटी के साथ बड़े चाव से खा सकते हैं।

 

4. दही के कबाब

दही के कबाब एक वेजिटेरियन डिश है, जिसे दही, पनीर और कई मसालों के साथ तैयार किया जाता है। यह रेसिपी आप 30 मिनट के अंदर भी बना सकते हैं। दही कबाब बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होते हैं। इन्हें गर्मागर्म चाय के साथ या हरी चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।

 

5. दही बड़ा

दही वड़ा एक फेमस इंडियन स्ट्रीट फूड है। इसे खट्टी मीठी चटनी और गाढ़ी दही के साथ सर्व किया जाता है। आप इस रेसिपी को उरद की धुली दाल के साथ बहुत आसानी से घर पर बना सकते हैं।

दही से बनने वाली ये डिशेज न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। तो अगली बार जब आपके पास खट्टा दही हो, तो इसे फेंकने के बजाय इन लाजवाब डिशेज को बनाने का प्रयास करें।

Leave a comment