एल्विश यादव और नताशा के बीच बढ़ी नजदीकियां, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

एल्विश यादव और नताशा के बीच बढ़ी नजदीकियां, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Last Updated: 12 अक्टूबर 2024

 

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। एल्विश अक्सर विवादों में भी रहते हैं और हाल ही में उनका नाम किसी न किसी अभिनेत्री के साथ जुड़ता रहता है। दरअसल, इन दिनों हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा के साथ एल्विश को देखा जा रहा है।

Elvish Yadav: एल्विश यादव अब एक बड़ा नाम बन चुके हैं। यह सच है कि वह काम में कम और विवादों में अधिक फसे रहते हैं। लेकिन हाल के समय में एक बात जो ध्यान में आई है, वह यह है कि एल्विश यादव हर ट्रेंडिंग एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ देखे जा रहे हैं। इन दिनों उनका नाम हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो स्पष्ट नहीं है।

एल्विश के हालिया म्यूजिक वीडियोज पर अगर ध्यान दें, तो नताशा का उनके साथ होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। पिछले कुछ समय में, एल्विश जिस भी अभिनेत्री के साथ दिखाई दिए हैं, उनका नाम उस अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया है। जैसे कि शहनाज गिल का उदाहरण लें। जब अचानक शहनाज गिल को एल्विश यादव के साथ फ्रेंडली तस्वीरें खिंचवाते देखा गया, तो लोगों को लगा कि यूट्यूबर ने उनकी जिंदगी में प्रवेश कर लिया है। लेकिन असल में कहानी कुछ और थी। दरअसल, दोनों का एक साथ म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था।

शहनाज से ईशा तक जुड़ा हैं नाम

शहनाज से ईशा तक का नाम जुड़ चुका है इतना ही नहीं, शहनाज से पहले ईशा मालविया के साथ भी एल्विश यादव को काफी नज़दीक होते हुए देखा गया था। बिग बॉस के बाद से ईशा काफी चर्चा में रही थीं, खासकर अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर। लेकिन एल्विश और ईशा एक गाने के लिए साथ आए थे। बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद सना मकबूल भी एल्विश से मिलने आई थीं। बिग बॉस फेम मायशा अय्यर के साथ भी एल्विश का गाना पहले ही आ चुका है।

एल्विश और नताशा के साथ आने का कारण!

 

एल्विश यादव का नाम माहिरा शर्मा के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन यह संबंध केवल एक म्यूजिक वीडियो तक सीमित था। अब, इतने सारे उदाहरणों के बाद, यह संभावना है कि एल्विश यादव और नताशा का एक साथ दिखना उनके अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा हो या शूटिंग का कोई भाग। जल्द ही हमें सच पता चल जाएगा। अगर दोनों का साथ केवल पेशेवर है, तो निश्चित रूप से कोई नया गाना जल्दी ही रिलीज़ होगा।

 

Leave a comment