Bollywood / sport News: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने लंदन से एक वीडियों किया शेयर, वीडियों में कृष्ण भक्ति करते दिखा कपल

Bollywood / sport News:  एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने लंदन से एक वीडियों किया शेयर, वीडियों में कृष्ण भक्ति करते दिखा कपल
Last Updated: 30 नवंबर -0001

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 की समाप्ति के कुछ समय बाद ही परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद लेने के लिए लंदन चले गए। वर्ल्ड कप में शानदार जीत के बाद विराट पत्नी और बच्चों के साथ वक्त बिताने के लिए अभी लंदन में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कृष्ण दास कीर्तन में हिस्सा ले रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गए हुए हैं. उन्होने अपने फैंस का ध्यान खींचने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कृष्ण की भक्ति करते हुए दिख रहे हैं। बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दिल से काफी आध्यात्मिक प्रवृति के हैं और अक्सर मंदिरों और अन्य धार्मिक जगहों पर पूजा-अर्चना करने के लिए जाते रहते हैं। दोनों अक्सर हर साल उत्तराखंड भी दर्शन करने के लिए जाते हैं। वहीं, अब अनुष्का और विराट कोहली इन दिनों कृष्ण की भक्ति करते हुए नजर आए।

कीर्तन में शामिल हुए अनुष्का और कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर लंदन घूमने के लिए जाते रहते हैं। बता दें इस कपल ने अपने बेटे अकाय कोहली के जन्म के लिए भी लंदन को ही प्राथमिकता दी थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वायरल वीडियो लंदन का थ्रोबैक वीडियो है, जो एक बार फिर वायरल हो गया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस वीडियो में कृष्ण दास कीर्तन में शामिल होकर पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस्कॉन मंदिर में दर्शन किये थे विराट-अनुष्का ने

जानकारी के मुताबिक वीडियों में देखा गया है कि मंदिर में पूजा के दौरान विराट कोहली ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट के साथ कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर का कुर्ता सेट और नार्मल ज्वेलरी पहने हुए हैं।जानकारी के मुताबिक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन के इस्कॉन मंदिर में गए थे। अनुष्का शर्मा ने लंदन से फलों की एक तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर शेयर कि हैं , जो शहर में रहते हुए उनके हैप्पी मोमेंट की ओर इशारा कर रहा था।

लंदन में बसने की अटकलें हुई तेज

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई हैं. शायद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में बसने का प्लान बना रहा है। बता दें क्रिकेटर के रिटायरमेंट के बाद कपल ने स्थायी तौर पर यूके जाने का फैसला किया है। कपल का बार- बार यूके जाना, इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा हैं की कपल वहां रहना काफी पसंद करते हैं है।  विराट और अनुष्का ने अभी तक इन अफवाहों का कोई जवाब नहीं दिया हैं।

Leave a comment