Bihar: अररिया में पुलिस हिरासत में जीजा-साली ने किया सुसाइड, ग्रामीणों ने थाने में की आगजनी, कई पुलिस कर्मचारी घायल

Bihar: अररिया में पुलिस हिरासत में जीजा-साली ने किया सुसाइड, ग्रामीणों ने थाने में की आगजनी, कई पुलिस कर्मचारी घायल
Last Updated: 18 मई 2024

बिहार के अररिया स्थित ताराबाड़ी थाने में पुलिस हिरासत में जीजा साली ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। जीजा-साली के सुसाइड करने के बाद गांव की आक्रोशित भीड़ ने पुलिस थाने पर धावा बोलते हुए आगजनी की।

अररिया न्यूज़: बिहार के अररिया के ताराबाड़ी थाने से एक घटना सामने आई है। ताराबाड़ी की पुलिस हिरासत में जीजा और साली ने सुसाइड कर लिया है। उनकी मौत के बाद गांववालों में आक्रोश का माहौल बन गया है। आक्रोश ग्रामीणों ने पुलिस थाने में आग लगा दी और पुलिस के लिए स्थिति को नियंत्रित कर पाना काफी मुश्किल हो गया। वहीं, पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही सदर SDPO समेत कई पुलिस थानाधिकारी मौके पर पहुंची।

पुलिस को जिम्मेदार माना

जानकारी के मुताबिक, बिहार के अररिया में गुरुवार रात को नाबालिग और उसके प्रेमी जीजा ने पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की लापरवाही को मौत का जिम्मेदार मानते हुए आक्रोशिच ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। आक्रोशित लोगों का मानना है कि पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी के कारण दोनों की मौत हुई है।

दोनों को क्यों किया था गिरफ्तार

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, बीते दो दिन पहले ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर के अंतर्गत गोढ़ी टोला निवासी मंटू सिंह की 14 वर्षीय नाबालिक बेटी चादन कुमारी से उसके जीजा ने शादी कर ली थी और वो उसे पत्नी के तौर पर अपने घर में रख रहा था। इसके बाद मामले पर कार्रवाई के दौरान बीते गुरुवार को चादनी कुमारी और उसके प्रेमी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उनको पुलिस थाना ले गई थी।

बता दें कि आरोपी जीजा मिट्ठू की पहली शादी चादन कुमारी की बड़ी बहन मुस्कान देवी से डेढ़ साल पहले हुई थी। थाना लाने के बाद दोनों जीजा साली ने मिलाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को मिलने के बाद थाना में आकर ग्रामीण पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे और थाने में आग लगा दी।

Leave a comment
 

Latest Columbus News