चंडीगढ़ में 10 दिवसीय हेरिटेज फेस्टिवल की शुरुआत, 7 देशों और 20 राज्यों के जाने-माने कलाकार होंगे शामिल

चंडीगढ़ में 10 दिवसीय हेरिटेज फेस्टिवल की शुरुआत, 7 देशों और 20 राज्यों के जाने-माने कलाकार होंगे शामिल
Last Updated: 06 मार्च 2024

रोज फेस्टिवल के बाद चंडीगढ़ के लोगों को 10 दिवसीय रूरल अर्बन हेरिटेज फेस्टिवल के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं विभिन्न राज्यों के कलाकारों, व्यंजनों एवं हस्तशिल्प को एक जगह लेकर इन्हे पहचान दिलाने का अनूठा प्रयास है। इस फेस्टिवल की शुरुआत 1 मार्च से चंडीगढ़ सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में हुई।

रूरल अर्बन हेरिटेज फेस्टिवल: चंडीगढ़ में 1 मार्च से शुरू हुआ रूरल अर्बन हेरिटेज फेस्टिवल भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं विभिन्न कलाओं, व्यंजनों एवं हस्तशिल्प को एक जगह लाकर इन्हें पहचान एवं गौरव दिलाने का एक अनूठा प्रयास किया जा रहा है। चंडीगढ़ सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में हेरिटेज फेस्टिवल  की शुरुआत हुई। फेस्टिवल के बारे में आयोजक सुनील वर्मा ने बताया कि "फेस्टिवल में 7 देशों और 20 राज्यों के जाने-माने कलाकार लोक नृत्य और लोक संगीत, सूफी संगीत और शिल्प कला आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस दौरान अनेक मूर्तिकला के साथ-साथ शिल्पकला और अन्य कलाओं पर आधारित लाइव वर्कशॉप भी लगाई जाएगी, जिसमें स्कूली बच्चों की भागीदारी निःशुल्क रहेगी।

आगे उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना, संरक्षित करना और लोकप्रिय बनाना है।" मेले में प्रतिदिन हजारों लोगों के आने की संभावना है। हर शाम 6 बजे से 8 बजे तक लोक प्रदर्शन और रात 8 बजे से 10 बजे तक मुख्य कलाकारों का प्रदर्शन होगा। वहीं दिन में 11:30 बजे से 2 बजे तक स्थानीय कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का मौका दिया जायेगा।

 

फेस्टिवल कार्यक्रम 10 दिन

01 मार्च,2024  - नियाजी ब्रदर्स द्वारा कव्वाली प्रदर्शन

02 मार्च,2024  - हिमाचली फोक डांस और डॉ. ममता जोशी का सूफी गायन

03 मार्च,2024  - गुलशन टंडन द्वारा गजल और शास्त्रीय गायन प्रस्तुत

04 मार्च,2024  - मुशायरा

05 मार्च,2024  - बिना जोगी द्वारा हरियाणा फोक डांस पेश किया जाएगा

06 मार्च,2024  - सतपाल वडाली द्वारा जम्मू फोक डांस प्रस्तुत किया जाएगा

07 मार्च,2024 - सिंगर कुलदीप शर्मा की प्रस्तुति

08 मार्च,2024  - कबीर ज्ञान और फोक परफॉर्मेंस

09 मार्च,2024 - फेमस सिंगर सरिता कश्यप द्वार रागनी की प्रस्तुति

10 मार्च,2024 - संगीता शर्मा के लाइव बैंड का प्रदर्शन

 

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News