America: अमेरिका के अलबामा में ताबतोड़ फायरिंग, हादसे में 4 लोगों की मौत, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इलाकों को किया सील

America: अमेरिका के अलबामा में ताबतोड़ फायरिंग, हादसे में 4 लोगों की मौत, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इलाकों को किया सील
Last Updated: 4 घंटा पहले

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, और हाल ही में अलबामा के बर्मिंघम में एक और दुखद घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है, और जांच में कई एजेंसियां जुट गई हैं।

Delhi: America के बर्मिंघम, अलबामा में शनिवार रात एक एंटरटेनमेंट एरिया में हुई गोलीबारी में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर भेजा गया, जहां उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।  शुरुआती जांच में पता चला है कि इस गोलीबारी में कई हमलावर शामिल थे। पुलिस और अन्य एजेंसियां इस घटना की तहकीकात कर रही हैं, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

अलबामा में हुई फायरिंग

बर्मिंघम के पुलिस अधिकारी से मिली जानकरी के अनुसार शनिवार रात 11 बजे के बाद फाइव पॉइंट्स साउथ क्षेत्र में कई हमलावरों ने लोगों के एक समूह पर कई गोलियाँ चलाईं। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, तो उन्होंने दो पुरुषों और एक महिला को गोली लगने के कारण बेहोश पाया। बाद में तीनों की मौत हो गई। चौथे व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। दर्जनों घायल लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस और अन्य एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमलावर घटनास्थल पर पैदल आए थे या किसी वाहन में सवार होकर। साथ ही, वे घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटा रही हैं ताकि स्थिति की सही जानकारी मिल सके। अधिकारियों ने स्थानीय व्यवसायों से भी निगरानी फुटेज की जांच करने का आग्रह किया है।

गोलीबारी की वजह अभी तक नहीं आई सामने

पुलिस अधिकारी के अनुसार, गोलीबारी के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि हमलावर कितने थे। बर्मिंघम पुलिस ने स्थानीय व्यवसायों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी संदिग्ध निगरानी फुटेज को पुलिस को उपलब्ध कराएँ। लोगों से भी किसी भी जानकारी को साझा करने की अपील की गई है।

घटना क्लब मैगनोलिया एवेन्यू पर हुक्का और सिगार लाउंज के बाहर हुई, जहां लोग लाइन में खड़े थे। अधिकारियों का मानना है कि हमलावरों की संख्या कई हो सकती है। फिट्ज़गेराल्ड ने यह भी कहा कि यह सामूहिक गोलीबारी का मामला आपराधिक से ज्यादा सांस्कृतिक प्रतीत होता है, और उन्होंने यह संदेह व्यक्त किया कि आजकल विवादों को हिंसा के जरिए सुलझाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह अलबामा में हुई गोलीबारी की 403वीं घटना है।

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News