Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों ऐलान, जानें कितने चरणों में और कब होंगे चुनाव

Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों ऐलान,  जानें कितने चरणों में और कब होंगे चुनाव
Last Updated: 15 अक्टूबर 2024

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का आज ऐलान होने वाला है। निर्वाचन आयोग आज दोपहर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। ECI आज दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इस दौरान आयोग यह भी बताएगा कि चुनाव कितनों चरणों में होंगे और क्या-क्या तैयारियां की जा चुकी हैं।

Maharashtra: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा आज की जाएगी। निर्वाचन आयोग आज दोपहर को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) के लिए चुनावी तारीखों की घोषणा करेगा। आयोग आज दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग यह भी बताएगा कि चुनाव (Assembly Election 2024) कितने चरणों में होंगे और चुनाव की तैयारियों की स्थिति क्या है।

महाराष्ट्र में मुकाबला होगा बेहद दिलचस्प

महाराष्ट्र के इस विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। दरअसल, शिवसेना और एनसीपी के विभाजन के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों दल आमने-सामने होंगे। उद्धव गुट की शिवसेना और शरद पवार गुट की एनसीपी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तहत चुनाव में भाग लेंगे, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।

यह बताना जरूरी है कि चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 में से 30 सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा नीत महायुति गठबंधन को मात्र 17 सीटें मिली थीं। हालांकि, हरियाणा में चुनाव जीतने के बाद भाजपा का मनोबल फिर से ऊँचा होगा।

झारखंड में कम चरणों में हो सकता है चुनाव

झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly Election 2024) की 81 सीटों पर चुनाव दो या तीन चरणों में आयोजित किए जाने की संभावना है। जबकि पिछले चुनाव, जो कि 2019 में हुए थे, 5 चरणों में सम्पन्न हुए थे। इस बार, झारखंड में चुनाव 15 नवंबर के बाद होने की संभावना है। निर्वाचन आयोग के झारखंड दौरे के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने यह सुझाव दिया कि चुनाव छठ पूजा, बिरसा जयंती और राज्य स्थापना दिवस के बाद ही कराए जाएं। इसके साथ ही, उन्होंने कम से कम चरणों में चुनाव कराने का भी सुझाव आयोग को दिया था।

Leave a comment