Astronaut Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स! NASA ने जताई उम्मीद, कहा - ''धरती पर जल्द होगी उनकी वापसी''

Astronaut Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स! NASA ने जताई उम्मीद, कहा - ''धरती पर जल्द होगी उनकी वापसी''
Last Updated: 05 सितंबर 2024

अंतरिक्ष यात्रा के लिए 5 जून को रवाना हुए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अभी भी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर फंसे हुए हैं। दरअसल, मिशन के दौरान दोनों यात्रियों को 13 जून तक धरती पर वापस जाना था। वापस धरती पर लौटने को लेकर उम्मीद जताई है।

NASA, Washington: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने कहा कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर अब भी फंसे हुए हैं। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर 5 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थीं।

बताया कि उनका मिशन केवल 10 दिनों का था, लेकिन वह पिछले एक महीने से अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी हुई हैं।धरती पर वापस आने के लिए इंतजार कर रहे दोनों यात्रियों ने वीडियों कॉल के जरिए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बोइंग स्टारलाइनर उन्हें जल्द ही वापस ले आएगा।'

5 जून को अंतरिक्ष मिशन के लिए रवाना

बता दें कि नासा की भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर दोनों एक अंतरिक्ष मिशन के दौरान 5 जून, 2024 को स्टारलाइनर से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। दरअसल, 10 दिनों के मिशन के बाद विलियम्स और विल्मोर को 13 जून तक धरती पर वापस लौटना था। बताया जा रहा है कि लेकिन, स्पेसशिप में तकनीकि खराबी आने की वजह से दोनों अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पर में फंसे हुए हैं।

नासा ने वापस लौटने की दी उम्मीद    

मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक नासा के वैज्ञानिकों ने सुनीता और विल्मोर की वापसी के लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं की है, लेकिन वैज्ञानिक का कहना है की पूरी उम्मीद है कि दोनों की जुलाई के अंत तक धरती पर वापस हो सकती हैं।

दोनों का अंतरिक्ष में एक हफ्ते का मिशन

दरअसल, नासा वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता और विल्मोर को मिशन के दौरान लगभग एक हफ्ते तक स्पेस में रहना था, लेकिन यात्रा के दौरान थ्रस्टर की तकनीकि खराबी होने की वजह से और हीलियम गैस लीक के कारण दोनों की धरती पर वापसी को रोक दिया गया।

प्रेस कांफ्रेस के जरिए दी सुचना

हालांकि, नासा में बुधवार (10 जुलाई) को एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि - उन्हें स्टारलाइनर टीम और अंतरिक्ष यान पर पूरा भरोसा है कि थ्रस्टर की खराबी को ठीक कर लिया जाएगा और जल्द ही उनकी सुरक्षित घर वापसी होगी। सुनीता विलियम्स ने कहा, "मेरे दिल में यह अच्छी भावना है कि अंतरिक्ष यान हमें घर ले आएगा, कोई समस्या नहीं।''

 

 

Leave a comment