Bihar Polity: चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को लगातार तीसरा झटका, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के बाद प्रवक्ता असित नाथ ने दिया इस्तीफा

Bihar Polity: चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को लगातार तीसरा झटका, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के बाद प्रवक्ता असित नाथ ने दिया इस्तीफा
Last Updated: 01 अप्रैल 2024

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। अब बिहार के कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है।

Patna Lok Sabha Election: बिहार कांग्रेस को लगातार तीसरा झटका मिला है। बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले तीन वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को छोड़ दिया है। जिनमें कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी आज सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में पत्र पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रवक्ता असित से पहले रविवार (31 मार्च) को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कांग्रेस से 39 वर्षों का संबंध तोड़ लिया था।

तीसरे नेता ने छोड़ी कांग्रेस

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में कांग्रेस पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार बढ़ गया है। रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा (Anil Sharma) के बाद अजय सिंह टुन्नू (Ajay Singh Tunnu) ने भी पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था। बता दें कि, वे बिहार कांग्रेस कमेटी (Bihar Congress Committee) के सदस्य थे। उन्होंने प्रेस-कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान किया था।

अजय सिंह टुन्नू ने कांग्रेस से त्यागपत्र दया

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व AICC सदस्य और मौजूद कांग्रेस कमिटी बिहार के राज्य परिषद सदस्य अजय सिंह टुन्नू ने लगातार पार्टी के द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार से अतयंत परेशान होकर पार्टी प्राथमिकता सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

Leave a comment