CM के "अब लेलो पानी" वाले विवादित बयान पर हिमाचल के उद्योग मंत्री का पलटवार: हर्षवर्धन चौहान ने सीएम के बयान को बचकाना हरकत बताया

CM के
Last Updated: 14 जुलाई 2023

पंजाब के सीएम भगवंत मान के विवादित बयान पर हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री ने बचकाना हरकत और गैरजिम्मेदार बताया है। हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के "अब लेलो पानी" वाली बात पर जवाब देते हुए पलटवार किया है। आगे उन्होंने कहा की इस इस तरह की बाते एक जिम्मेदार व्यक्ति को शोभा नहीं देती है। खासकर उस समय जब हिमाचल प्रदेश, और पंजाब समेत दूसरे राज्य भी पानी की किल्लत और बाढ़ जैसे हालातो से परेशान है। 

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने विवादित बयान देते हुए कहा कि पुरे पंजाब में पानी भरा पड़ा है। हिमाचल और हरियाणा ऐसे तो बार पानी के लिए अपना हक़ मांगने आ जाते है। लेकिन अब दोनों राज्यों से आ रहा पानी कि वजह से पंजाब कि जनता परेशान है। इस मुश्किल समय में हम अकेले है। बाढ़ के पानी को अब हिमाचल, और हरियाणा सेहत क्यों नहीं ले जाते। सीएम के इस बयान पर सियासत गरमा गई है।  

 

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जब हेवी रेनफॉल होगा तो पानी निचे की और बहेगा, और इस बाढ़ के पानी के लिए न तो हिमाचल परेशान है न है प्रदेश की जनता जिम्मेदार है। इन कारणों से हिमाचल की हक़ की लड़ाई ख़त्म नहीं हो जाती। हक़ की लड़ाई दोनों राज्य साथ मिलकर सुलझाएंगे। 

 

पंजाब के मुख्यंत्री ने कहा था "अब लेलो पानी"

सीएम भगवंत मान ने कहा पानी पर अपना अधिकार मांगने तो आ जाते है, लेकिन अब कोई आगे क्यों नहीं आता। ऐसा नहीं होना चाहिए। कल को हिमाचल, राजस्थान, और हरियाणा पानी पर हक़ जताने आ जायेंगे, लेकिन इस मुसीबत में हम अकेले खड़े है। उन्होंने आगे कहा की हिमाचल बार-बार अपना हक़ मांगने आ जाती है, अब हिमाचल से आ रहे पानी से पंजाब की जनता परेशान है।  

भगवंत मान के इस बयान और हर्षवर्धन के पलटवार पर दोनों राज्यों के बिच माहौल गरमा गया है।  

Leave a comment