India Politics News: प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेगी लोकसभा उपचुनाव, कांग्रेस के पूर्व नेता ने दिया बड़ा बयान, कहां - प्रियंका गांधी की ताकत को...

India Politics News: प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेगी लोकसभा उपचुनाव, कांग्रेस के पूर्व नेता ने दिया बड़ा बयान, कहां - प्रियंका गांधी की ताकत को...
Last Updated: 19 जून 2024

प्रियंका गांधी वाड्रा के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कुमार कृष्णम ने अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहां कि प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी में सबसे लोकप्रिय और चुनाव में माहीर चेहरा हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष का पद देना चाहिए था। लोकसभा उपचुनाव में लड़ाकर उनकी ताकत को कम किया जा रहा हैं।

गाजियाबाद: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने की सूचना के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसी बीच कांग्रेस के निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कुमार कृष्णम ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहां कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष का पद देना चाहिए था। हालांकि लोकसभा उपचुनाव लड़कर वो राजनीति की एक नई पारी की शुरुआत कर रही हैं तो में उनको चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

प्रियंका वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहिए था : आचार्य प्रमोद 

Subkuz.com ने सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया कि राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट को बरकरार रखने के लिए अपनी बहिन और कांग्रेस की लोकप्रिय नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड से लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है. इस पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कुमार कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहां, "प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय नेता का चेहरा हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहिए था। लोकसभा उपचुनाव में लड़ाकर उनकी ताकत को कम किया जा रहा है। हालांकि वो चुनाव लड़कर राजनीति की एक नई पारी की शुरुआत कर रही हैं. मेरी तरफ से उनको हार्दिक शुभकामनाएं हैं।

आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस पर कसा तंज

प्रियंका गांधी के वायनाड से लोकसभा का उपचुनाव लड़ने पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कुमार कृष्णम ने पार्टी पर निशाना साधते हुए कहां, "कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनाव लड़वाकर एक बात तो साबित कर दी है , कि कांग्रेस को हिंदुओं पर यकीन नहीं रहा, अगर उन्होंने हिंदुओं पर अटूट भरोसा होता तो उन्हें कहीं और से भी चुनाव लड़ा सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं के साथ बैठक के दौरान बातचीत करके राहुल गांधी को रायबरेली से सांसद बने रहने और प्रियंका गांधी को वायनाड से उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने पर सहमति जताई। सांसद सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए बिना चुनाव के चुनी गईं हैं।

Leave a comment