Lok Sabha Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत, यमुनापार बाटेंगे आज डोर-टू-डोर गारंटी कार्ड

Lok Sabha Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत, यमुनापार बाटेंगे आज डोर-टू-डोर गारंटी कार्ड
Last Updated: 03 अप्रैल 2024

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बुधवार (03 April) को यमुनापार कांग्रेस का गारंटी कार्ड बांटकर आगामी लोकसभा चुनाव, 2024 अभियान की शुरुआत करेंगे।

New Delhi, Election: 19 अप्रैल से 1 जून के बीच 7 चरणों में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव, 2024 को लेकर देश में राजनीतिक माहौल लगातार बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि BJP  के नेतृत्व वाले NDA और विपक्षी INDIA गुट दोनों ने आगामी चुनावों के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। आज यानि बुधवार (03 April) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू करेंगे तो वहीं, बीजेपी की भी कई चुनावी रैली होने की संभावना है।

दिल्ली में डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार (03 April) को यमुनापार उत्तर-पूर्वी संसदीय क्षेत्र की घोंडा विधानसभा से कांग्रेस का गारंटी कार्ड बांटकर लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा है कि घोंडा विधानसभा के दूसरा पुस्ता, कैथवाड़ा क्षेत्र की आम जनता के घर-घर जाकर अपने हाथों से कांग्रेस का गांरटी कार्ड बाटेंगे।

अध्यक्ष खड़गे ने पहले भी किया था प्रयास

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कि इस अभियान से पहले 31 मार्च, 2024 को रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें देश की लगभग 95 फीसदी जनसंख्या के लिए युवा, श्रमिक, नारी, किसान, हिस्सेदारी जैसे पांच न्याय के अंतर्गत ऐसे 25 न्याय की मांगों को प्रमुखता दिलाई थी। इसी दौरान आज खड़गे जनता को डोर-टू-डोर कैंपन शुरू किया है।

Leave a comment