Maharashtra: इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी के तीन लोगों धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार, 300 निवेशकों से 26 करोड़ रुपए हड़पे

Maharashtra: इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी के तीन लोगों धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार, 300 निवेशकों से 26 करोड़ रुपए हड़पे
Last Updated: 22 मार्च 2024

महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों के 300 से अधिक इन्वेस्टर के साथ 26 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में नवीं मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

Mumbai News: नवी मुंबई के एक इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी के दो डायरेक्टर और एक प्रबंधक ने महाराष्ट्र के कई अलग-अलग इलाकों से निवेशकों के साथ धोखे से 26 करोड़ की रकम हड़प ली। मुंबई पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार (16 मार्च) को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एक रिपोर्ट के आधार पर IPC और प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (प्रतिबंध) एक्ट, 1978 सहित अन्य कई धाराओं में FIR दर्ज की है।

300 से अधिक निवेशकों को ठगा

APMC पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने subkuz.com मिडिया को बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर नितिन पार्टे और दीपक सुर्वे के साथ मैनेजमेंट में पार्टनर के रूप में सचिन भिसे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है। 

उन्होंने बताया कि वे कथित तौर पर मार्च 2022 से इन्वेस्टरों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 300 से अधिक लोगों उन्हें निर्यात करने का व्यवसाय करते हैं।

मासिक ब्याज के साथ वापस लौटने का दावा किया

आरोपियों ने कथित तौर पर इन्वेस्टरों को 5% मासिक इंट्रेस्ट देने का आश्वासन दिया और 11 माह बाद इन्वेस्ट की गई राशि वापस करने का वादा किया था। लेकिन, समयानुसार जब लोगों ने पैसे रिटर्न करने को कहा तो कंपनी वाले भुगतान करने में असफल रहे। उनके द्वारा दिए गए चैक भी बाउंस हो गए। यह देखकर लोगों को आशंका हुई की उनके साथ धोखा हुआ है। तब उन्होंने मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

Leave a comment