Mainpuri Lok Sabha Seat 2024: मैनपुरी में टूटेगा सपा का 'तिलिस्म', क्या भाजपा का सपना होगा साकार? डिंपल और जयवीर सिंह में कड़ा मुकाबला

Mainpuri Lok Sabha Seat 2024: मैनपुरी में टूटेगा सपा का 'तिलिस्म', क्या भाजपा का सपना होगा साकार? डिंपल और जयवीर सिंह में कड़ा मुकाबला
Last Updated: 03 जून 2024

देश में अलग-अलग समाचार एजेंसियों से प्राप्त एग्जिट पोल के बाद अब सभी नई निगाहें चुनाव परिणाम पर तिकी हुई हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक जीत हासिल नहीं की हैं. क्या इस बार भी भाजपा के लिए यह सीट जितना सपना ही रह जाएगा?  यहां मोदी लहर भी असरदार साबित नहीं हुईं।

मैनपुरी: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार ( जून) शाम को विभिन्न  समाचार एजेंसियों से आए एग्जिट पोल में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बन रही है। एग्जिट पोल के बाद अब सभी की निगाहें मंगलवार (4 जून) को घोषित होने वाले रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी मोदी लहर के बावजूद अभी तक मैनपुरी लोकसभा सीट जीत नहीं पाई हैं. लेकिन इस बार समजवादी पार्टी और भाजपा उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला है। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार तेज हो गया हैं।

1996 से मैनपुरी में सपा का सांसद

मैनपुरी लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। वर्ष 1996 से लगातार यहां सपा जीत हासिल कर रही है। 2019 में सांसद बने मुलायम सिंह यादव का की मृत्यु हो जाने के बाद साल 2022 में हुए उप चुनाव में सपा प्रमुख की पत्नी डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया था, उन्होंने ढाई लाख से अधिक वोटों से इस पर विजय प्राप्त की। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी डिंपल यादव फिर से चुनाव लड़ रहीं हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के गढ़ को तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को मुकाबले में उतारा। बहुजन समाज पार्टी ने शिवप्रसाद कुमार यादव को मैदान में उतारा हैं।

सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर

अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि शनिवार को मिले एग्जिट पोल के बाद राजनीतिक दलों के साथ जनता के दिल की धड़कनें भी तेज हो गई है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सीधा मुकाबलासमाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के बीच है। भाजपा अभी तक इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई है. जिसके कारण ये सीट सर्वाधिक चर्चा बनी हुई है। मैनपुरी सीट में पांच विधान सभाएं मैनपुरी सदर, भोगांव, किशनी करहल और इटावा की जसवंतनगर शामिल हैं। एग्जिट पोल के बाद अब लोगों की नजर चार जून को घोषित होने वाले परिणाम पर टिकी हुई हैं।

Leave a comment