Mumbai: मुंबई में दर्दरनक हादसा, घाटकोपर में अवैध होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत, 74 की हालत गंभीर, मामला दर्ज

Mumbai: मुंबई में दर्दरनक हादसा, घाटकोपर में अवैध होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत, 74 की हालत गंभीर, मामला दर्ज
Last Updated: 14 मई 2024

मुंबई में अचानक धूल भरी आंधी और तेज बारिश के कारण सोमवार (13 मई) को मुंबई के घाटकोपर इलाके में पेट्रोल पंप पर लगा लोहे का होर्डिंग गिर गया। हादसे में इस होर्डिंग नीचे लगभग 100 से अधिक लोग दब गए, जिनमें से 14 लोगों की मौत हो गई और बाकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने हादसे के हाई लेवल जांच के आदेश जारी किए हैं।

महाराष्ट्र न्यूज़: मुंबई में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचा रखी है। इसी दौरान घाटकोपर में सोमवार को तेज आंधी और बारिश की वजह से एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। हादसे में पेट्रोल पंप पर अवैध रूप से लगाए गए लोहे की होर्डिंग अचानक गिर गई।

इस घटना में मरने वालों की संख्या मंगलवार तक बढ़कर 14 हो गई और इसमें लगभग 74 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। होर्डिंग के नीचे फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए  NDRF की टीम ने बचाव अभियान चलाया।

घाटकोपर में गिरा अवैध होर्डिंग

subkuz.com टीम को मिली जानकारी के अनुसार होर्डिंग पंत नगर में अतीत ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे एक पेट्रोल पंप पर गिरा, जहां आंधी और बारिश की वजह से काफी लोग मौजूद थे। यह होर्डिंग लगभग 17,040 वर्ग फुट का बनाया गया था और बताया गया कि इसका उल्लेख लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े बिलबोर्ड के रूप में भी हुआ था।

BMC के अनुसार, उस स्थान पर चार होर्डिंग लगाए गए थे और उन सभी को मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त के लिए ACP द्वारा मंजूरी दी गई थी। लेकिन BMC के बयान में कहा गया है, 'होर्डिंग्स लगाने से पहले रेलवे द्वारा इससे किसी प्रकार की कोई अनुमति/NOC नहीं ली गई थी।

सीएम ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घटना का जायजा लेने के लिए सोमवार को घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने जायजे के दौरान मृतकों के परिवारों के लिए ₹5 लाख  मुआवजा देने का एलान कियाो और कहा कि राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी करेगी। 

वहीं, एक अन्य घटना में वडाला में एक लोहे का ढांचा ढह गया। इसके अलावा शाम 4:22 बजे बरकत अली नाका, वडाला में श्रीजी टावर के पास मेटल/स्टील की पार्किंग गिर गई। सड़क किनारे कड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आई।

Leave a comment